फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   police arrest fraud acharya devendra kumar who cheated shilpa shetty's father

शिल्पा शेट्टी के पिता से 1.20 करोड़ रुपए ठगने वाला 'आचार्य' गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2015 12:35 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
police arrest fraud acharya devendra kumar who cheated shilpa shetty's father

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र डेजू शेट्टी से 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को मुंबई की वरसोवा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रानी नगला गांव में की।

विज्ञापन


आरोपी ने खुद को आचार्य बताते हुए सुरेंद्र शेट्टी से यह ठगी आयुर्वेदिक औषधियों के कारोबार के नाम पर की थी। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र शेट्टी ने मुंबई के थाना वरसोवा में 9 सितंबर 2015 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार हस्तिनापुर के रानी नगला गांव निवासी कथित आचार्य देव योगी उर्फ देवेंद्र कुमार ने वर्ष-2013 में सुरेंद्र शेट्टी के पास काम किया था। उसने खुद को पतंजलि योगा फाउंडेशन का आचार्य और मुंबई की एस्पो हर्बल कंपनी का सीईओ बताया था।
विज्ञापन


इस आधार पर देवेंद्र ने आयुर्वेद औषधियों के कारोबार के लिए प्रमुख कंपनियों की दवाएं और सामान दिलाने की बात कहते हुए सुरेंद्र शेट्टी को अपने जाल में फंसा लिया। साझेदारी में काम करने की बात कहते हुए मुंबई में कार्यालय भी खोल लिया। कंपनी शुरू करने के नाम पर देवेंद्र ने सुरेंद्र शेट्टी से 1.20 करोड़ रुपये ले लिए। रकम लेने के कुछ दिनों बाद ही देवेंद्र ऑफिस बंद कर फरार हो गया। इससे पहले उसने ऑफिस में रखे कंप्यूटर, स्कैनर आदि भी गायब कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र को अपना पता गलत बताया

police arrest fraud acharya devendra kumar who cheated shilpa shetty's father

मुंबई पुलिस को पता चला कि धोखा देने की नीयत से ही उसने सुरेंद्र को अपना पता गलत बताया था। जांच-पड़ताल के बाद वरसोवा थाना पुलिस की टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर भारत शिवाजी टिंबर के नेतृत्व में शुक्रवार को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रानी नगला गांव पहुंची।

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी कथित आचार्य देव योगी उर्फ देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम आरोपी देवेंद्र को अपने साथ मुंबई ले गई।

शिल्पा शेट्टी के पिता से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी का एक और कारनामा सामने आया है। मवाना निवासी अजय ठाकुर ने भी आरोप लगाया है कि देवेंद्र ने उसका पीसीएस में चयन कराने के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे थे।

उन्होंने उसे चार लाख रुपये भी दे भी दिए थे। लेकिन, तभी से देवेंद्र गायब हो गया था और फोन पर बात करने पर बहाना बनाता था। अजय ने मवाना थाने में तहरीर भी दी है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है शिकायत की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed