फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Poisoned by rape victim

पुलिस ने नहीं लिखी रेप की रिपोर्ट तो खाया जहर

Tue, 19 Aug 2014 10:44 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
Poisoned by rape victim

यूपी में एक तरफ पुलिस के आला अधिकारी हिदायत दे रहे हैं कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में पुलिस संवेदनशील बने और अधीनस्थ हैं कि मामलों को दबाने में लगे हुए हैं। मामला फरीदपुर का है जहां पुलिस का संवेदनहीन चेहरा सामने आया है।

विज्ञापन


एक दिन पहले आरोपी और उसके हिस्ट्रीशीटर साथी के खिलाफ दुराचार की नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने अनदेखी कर दी। इससे डिप्रेशन में आई दुराचार का आरोप लगाने वाली किशोरी ने सोमवार दोपहर विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


किशोरी को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह अभी होश में नहीं आई है। फरीदपुर पुलिस ने मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर को थाने में बैठा रखा है लेकिन वह उसे दूसरे मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दबाने में लगी पुलिस, घटना से इंकार

Poisoned by rape victim

थाना पुलिस दुराचार की घटना से इंकार करने के साथ किशोरी के विषाक्त पदार्थ खाए जाने के मामले से भी अनभिज्ञता जता रही है।

उधर, मामले में पीड़ित किशोरी के भाई का कहना है कि उसने रविवार दोपहर कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार 16 अगस्त की शाम को उसकी 15 वर्षीय बहन शौच के लिए खेतों में गई थी। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

रातभर किशोरी का पता नहीं चला। रविवार सुबह वह बदहवास हालत में गांव के ही एक गन्ने के खेत में पड़ी मिली। किशोरी ने भाई को बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ कर खेत में उसके साथ दुराचार किया। आरोपी का हिस्ट्रीशीटर साथी बंदूक लिए वहां खड़ा था। घटना के बाद दोनों भाग गए।

किशोरी के भाई ने दी थी तहरीर

Poisoned by rape victim

बताते हैं कि किशोरी के भाई की ओर से तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

वहीं, एसपी देहात ब्रजेश श्रीवास्तव का कहना है कि फरीदपुर पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं दी है। दुराचार का मामला है तो प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए थी। मामले की जानकारी के लिए सीओ को अस्पताल में भेजा गया है। कल रिपोर्ट देखकर कार्रवाई होगी।

जबकि फरीदपुर प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी का कहना है कि हमारे क्षेत्र में किशोरी से दुराचार की कोई घटना नहीं हुई है। ऐसी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। हिस्ट्रीशीटर को बंदूक चोरी के एक पुराने मामले में पूछताछ के मामले में पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed