फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   piyush checked the killer knife edge

धार चेक कर पीयूष ने कातिलों को थमाया था चाकू

Fri, 01 Aug 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Aug 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
piyush checked the killer knife edge

पत्नी ज्योति की हत्या के लिए चाकू खरीदवाने खुद पीयूष श्याम दासानी हत्याभियुक्तों अवधेश और रेनू को लेकर सर्वोदय नगर के रेव मोती मॉल गया था और चाकू की धार भी चेक की थी। धार चेक करके बोला था, ठीक है, इससे काम हो जाएगा। चाकू 21 और 23 जुलाई को खरीदे गए थे। उधर, गुरुवार देर शाम हत्यारोपी सोनू, रेनू, आशीष और ड्राइवर अवधेश कुमार चतुर्वेदी के साथ पीयूष की प्रेमिका मनीषा माखीजा को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसएसपी के. सुनील इमैनुअल ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी रेनू ने कुबूला कि पहली बार 21 जुलाई को चाकू खरीदवाने पीयूष अपनी कार से रेनू और अवधेश को रेव मोती ले गया था। खुद पीयूष बाहर कार में बैठा रहा था। हम लोग सील्ड कंपनी के दो चाकू खरीदकर लाए और कार में बैठे पीयूष को दिखाए। चाकू की धार चेक करके पीयूष ने ओके कहा।
विज्ञापन


इसके बाद 23 जुलाई को रेनू और अवधेश दोबारा मॉल गए और दो चाकू और खरीदे। एसएसपी के मुताबिक मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के 21 और 23 जुलाई के फुटेज और जिस दुकान से चाकू खरीदे गए थे, वहां की बिल बुक को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुदेव पहुंचने से पहले ज्योति ने दम तोड़ा

piyush checked the killer knife edge

एसएसपी के मुताबिक ज्योति की हत्या में एक ही चाकू का इस्तेमाल किया गया था। इस चाकू से पहले सोनू और फिर रेनू ने ज्योति के शरीर पर वार किए। पूछताछ में रेनू और सोनू ने बताया कि अवधेश के कार की स्टेयरिंग संभालते ही उन लोगों ने ज्योति को दबोच लिया था।

इसके बाद उसके शरीर पर चाकू से प्रहार शुरू कर दिए थे। गुरुदेव टॉकीज पहुंचते-पहुंचते ज्योति की सांसें थम गईं थीं। इसके बाद हत्यारोपियों ने ज्योति के शरीर से जेवर उतार लिए ताकि मामला अपहरण-लूट और हत्या का लगे और किसी को पीयूष और उन लोगों पर शक न हो।

कार की चाबी, अंगूठियां-टॉप्स बरामद

piyush checked the killer knife edge

हत्याभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने कार की चाबी, ज्योति की तीन अंगूठियां, टॉप्स बरामद कर लिए हैं। बदौल एसएसपी वारदात के बाद सोनू ने अपने हाथ में लगा खून एक रुमाल से साफ किया।

इसके बाद कार पनकी थाने के पास एक गली में खड़ी कर दी। ज्योति का शव कार के अंदर ही था। कार की चाबी और जेवर वहीं एक पार्क में छिपाकर रखने के बाद सभी वहां से भाग निकले थे।

एसएसपी का कहना है कि वारदात में प्रयुक्त चाकू का पता नहीं चला है। आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर यह चाकू बरामद करेगी। पीयूष की प्रेमिका मनीषा माखीजा से भी अलग पूछताछ हुई है। उससे भी हत्या से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं, जिन्हें तस्दीक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed