फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   piyush asked brother to help

भाई से पीयूष बोला, यहां से निकालो

Mon, 04 Aug 2014 05:09 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
piyush asked brother to help

पत्नी की हत्या का अभियुक्त जेल की हवा खा रहा उसका पति पीयूष अब जेल की चारदीवारी से उकता गया है। आंखों में आंसू ले वह खुद को यहां से निकाल लेने की गुहार कर रहा है।

विज्ञापन


पीयूष श्याम दासानी जेल में अपने भाई से मिलकर खूब रोया। उसने कहा कि भाई कैसे भी यहां से निकाल लो। उधर, पीयूष से रविवार को भंडारे में काम नहीं कराया गया।
विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक रविवार को पीयूष श्याम दासानी का भाई और चचेरा भाई उससे मिलने जेल पहुंचे। इन दोनों ने पीयूष से वीआईपी तरीके से मुलाकात की।

एक थैले में काफी सामान भी ये लोग साथ लाए थे। पीयूष दोनों भाइयों को देखकर रोने लगा। उसने कहा कि किसी भी तरह यहां से निकाल लो। वह भारी तनाव में दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में आटा गूंथने का मिला काम

piyush asked brother to help

उसने भाई से कहा कि साथी बंदी उस पर बराबर कमेंट करते रहते हैं। ड्राइवर अवधेश, सोनू, रेनू कनौजिया और आशीष उसे घूरते हैं। भाई ने उसे दिलासा दिलाया।

शनिवार को उसे आटा गूंथने का काम दिया गया था। रविवार को काम न कराए जाने के सवाल पर जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने कहा कि रविवार को बंदियों को पक्का खाना दिया जाता है।

इसलिए कम बंदी भंडारे में लगाए जाते हैं। इस कारण रविवार को पीयूष से काम नहीं कराया गया। सोमवार को फिर उससे भंडारे में आटा गूंथने का काम कराया जाएगा।


नहीं कराई वीआईपी मुलाकात

piyush asked brother to help

जेल में पीयूष को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। ये बताया गया कि उसके भाईयों से उसकी मुलाकात भी वीआईपी ढंग से कराई गई। लेकिन जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने इन सभी बातों को बेबुनियाद करार दिया।

वीआईपी मुलाकात कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है किसी ने गलत जानकारी दी है। पीयूष से जेल मैनुअल के मुताबिक ही मुलाकात कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed