{"_id":"3bd5b14aa195067f0c506740ddef53a9","slug":"physics-teacher-arrested-for-blackmailing-girls-and-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक, जो छात्राओं से मंगाता था नंगी तस्वीरें!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शिक्षक, जो छात्राओं से मंगाता था नंगी तस्वीरें!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौतिकी के एक शिक्षक को छात्राओं और महिलाओं को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह उनको अश्लील तस्वीरें भेजने के लिए उकसाता था।
विज्ञापन
37 वर्षीय आरोपी जाहिद अकरम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वह छात्राओं और महिलाओं को अंडरवियर में अपनी तस्वीरें भेजने के लिए उकसाता था।
छात्रा को किया किस, भेजी अश्लील तस्वीर
विज्ञापन
तस्वीरें मिलने के बाद वह उन्हें धमकी देता था कि अगर ऐसी और तस्वीरें नहीं भेजीं तो उन्हें सार्वजनिक कर देगा। साथ ही उन तस्वीरों को उनके माता-पिता को भी भेजने की धमकी देता था।
विज्ञापन
12 फर्जी प्रोफाइल
डेली मेल के अनुसार, जांच अधिकारी स्टीव हैरिस ने बताया कि अकरम ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपने 12 फर्जी प्रोफाइल बना रखे हैं। कुछ में उसने खुद को एक स्कूलबॉय बता रखा है तो एक प्रोफाइल में खुद को महिला बताया है।
उनके अनुसार, अकरम ने पूरे ब्रिटेन में सैकड़ों छात्राओं और महिलाओं से ऑनलाइन संपर्क किया है। उसने 13 से 30 साल के बीच की छात्राओं और महिलाओं को अपना शिकार बनाया।
पोर्नोग्राफी के लिए उकसाया
अकरम ने कोर्ट में ब्लैकमेलिंग के चार और 13 से 17 साल के बीच के एक बच्चे को पोर्नोग्राफी के लिए उकसाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, उसके पीड़ित स्कॉटलैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड और इंग्लैंड में हैं।
जज ने उसे जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि अकरम को पता है कि उसने क्या किया है। उसने जो किया है वह पूर्णतया गलत है।
जज ने कहा कि उसने कई लड़कियों को कपडे़ उतारने और फिर अंडरवियर, ब्रा और निकर पहनते हुए दिखाने के लिए उकसाया है।
हैरिस ने बताया कि कई बार अकरम ने अपने पीड़ितों से अपने मोबाइल भी रिचार्ज करवाए। एक पीड़िता ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की तब उसकी करतूत सबके सामने आई।