पीएचडी की छात्रा का आरोप, '2010 से किया जा रहा है रेप'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के एक युनिवर्सिटी में पीएचडी कर रही छात्रा ने एक शखस पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। छात्रा ने कहा है कि आरोपी शख्स ने 2010 से अब तक बार-बार उसका बलात्कार किया है।
जयपुर पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा है कि 30 वर्षीय आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर उसका बलात्कार किया है। आरोपी जयपुर में ही ग्रेनाइट फैक्टरी चला रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, छात्रा ने बताया कि उसे अब पता चला है कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके घर वाले दूसरी शादी के लिए राजी नहीं हो रहे।
'अलग-अलग होटलों में लेजाकर किया रेप'
छात्रा ने बताया कि आरोपी शख्स उससे पहली बार 2009 में मिला था और फिर शख्स ने उससे शादी करने की बात कहकर मालवीय नगर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका बलात्कार किया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है।
पुलिस ने बताया है कि पीडिता की चिकित्सीय परीक्षण कराया गया लिया गया है और अब आरोपी शख्स का पता तलाशने की कोशिश की जा रही है।