पीटर सच बोल रहे हैं या झूठ? शीना मर्डर केस की एक और गुत्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई प्रोफोइल शीना बोरा मर्डर केस में इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी के बयानों ने केस को और पेंचीदा बना दिया है। स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी ने बुधवार को कहा था कि वे ये जानकर सन्न हैं कि शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी की बेटी हैं। इंद्राणी ने उन्हें अपनी बहन बताया था।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुंबई पुलिस की पूछताछ में इंद्राणी मुखर्जी ने स्वीकार किया था कि वे शीना बोरा की मां है। जबकि उससे पहले वह शीना को अपनी बहन बताती रही थीं। हालांकि जब उन्होंने ये स्वीकार किया शीना उनकी बेटी हैं, उस समय पीटर ने कहा कि वे ये जानकर सन्न हैं।
पीटर ने उस समय कहा कि उन्हें नहीं पता था कि शीना इंद्राणी की बेटी हैं। उस समय उन्होंने कहा कि शीना और उनकी छोटी बेटी राहुल के बीच रिश्ते थे।
बाद में बोले, 'शीना इंद्राणी की बेटी, मुझे पता था'
बुधवार को मीडिया ने शीना और इंद्राणी के रिश्ते की बावत कई बार सवाल किया।
पीटर शुरुआत में अपनी अनभिज्ञता जताते रहे, हालांकि बाद एक समाचार पत्र को दिए बयान में उन्होंने कहा कि उनके एक मित्र ने एक बार उनसे कहा था कि शीना इंद्राणी की बेटी हैं, लेकिन उन्हें भरोसा नहीं हुआ था। उन्होंने उस समय अपनी पत्नी पर ही भरोसा किया था और वह जो बताती रहीं उसे ही सच माना।
हालांकि पीटर के बयान पर लगातार सवाल उठता रहा। पूछा गया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पीटर ने इंद्राणी के मयके के लोगों से कभी मुलाकात नहीं की हो? और उन्होंने मुलाकात की तो ये कैसे छुपा रहा कि शीना और इंद्राणी की रिश्ता क्या है?
गुरुवार को टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में पीटर ने कहा कि उन्हें पता था कि शीना इंद्राणी की बेटी है। ये बात शीना ने उन्हें बताई थी, लेकिन उन्होंने उसका भरोसा नहीं किया और इंद्राणी की बात को ही सच मानते रहे।