बाथरूम में कैमरा लगाकर बनाता था अश्लील वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस टीचर को बच्चों के न्यूड और अश्लील फोटो खिंचने की लत थी। इसी लत के कारण इसने 1500 बच्चों के अश्लील फोटो खिंच डाले।
यह टीचर बाथरूम में खुफिया कैमरों से अपने मंसूबों को अंजाम देता था।
पुलिस जांच में आरोपी टीचर के लैपटॉप से बच्चों की यह हजारों तस्वीरें बरामद की गईं है।
इसमें 17 वर्षीय एक किशोरी का वीडियो भी है जो कि आईटी टीचर गॉर्डन मिलनी ने पर्वतारोहण के दौरान बनाई है।
टीचर के लैपटॉप से हजारों तस्वीरें बरामद
मामला इंगलैंड के डरबीशायर का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बाथरूम के शॉवर में सीसीटीवी कैमरा लगाया था, जो उसके मोबाइल के साथ कनेक्ट था।
इसी के जरिये गॉर्डन बाथरूम में जाने वाले बच्चों और किशोरियों की तस्वीरें बनाता था।
कंप्यूटर एक्सपर्ट के अनुसार सभी फोटो एक ही बाथरूम में बनी है। इसका पता वीडियों और फोटो के बैकराउंड से चलता है।
गार्डन मिलनी की पत्नी को पुलिस ने लैपटॉप में मिली वीडियो को दिखाया तो उसने किशोरी को पहचान लिया है। पत्नी का कहना है कि किशोरी आईटी टीचर मिलनी की छात्रा है।
कोर्ट ने आरोपी को दी 18 माह की सजा
पुलिस के मुताबिक ज्यादातर फोटो ऐसे बच्चों की है जो कि गॉर्डन मिलनी के स्कूल में ही पढ़ते हैं। जांच में पता चला है कि पर्वतरोहण के दौरान की गॉर्डन सावर्जनिक बाथरूम में इस कृत्य को अंजाम देता था।
सभी पीड़ित इस बात से अंजान होते थे ही बाथरूम के शॉवर से उनकी कोई अश्लील फोटो बना रहा है। सभी तस्वीरें नवंबर 2011 से जनवरी 2013 के बीच की है।
पूरे मामले में आईटी टीचर को स्थानीय डुंडी शरीफ कोर्ट ने इस आरोप में 18 माह की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आईटी टीचर को आनगस मैक्कोरमैक स्कूल काउंसिल ने भी नौकरी से निकाल दिया है।