फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   person killed his wife in front of his children

तीन मासूमों के सामने पति ने काटा महिला का गला

Sun, 20 Sep 2015 07:43 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 07:43 AM IST
विज्ञापन
person killed his wife in front of his children

यूपी के मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समर गार्डन में शनिवार सुबह एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की छुरी से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात मकान मालिक की आंखों के सामने हुई। उसने आरोपी को रोकने का प्रयास भी किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


समर गार्डन पुलिस चौकी से करीब 50 कदम दूरी पर जहीरुद्दीन के मकान की ऊपरी मंजिल पर काशिफ अपनी पत्नी फरजाना उर्फ खतीजा (32) और तीन बच्चों अरशान, शुबहान, जैनब संग किराये पर रहता था।
विज्ञापन


काशिफ ट्रक ड्राइवर है। आठ साल पहले उसकी शादी प्रेम प्रसंग के बाद फरजाना से हुई थी। दंपति में अवैध संबंधों के शक के चलते विवाद रहता था। शनिवार सुबह चार बजे दंपति में कहासुनी हो गई, तो मकान मालिक के परिवार वाले भी जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिड़की खोलकर जहीरुद्दीन ने देखा तो काशिफ के हाथ में धारदार छुरी थी और वह फरजाना की गर्दन काट रहा था। जहीरुद्दीन ने शोर मचाया और काशिफ को ऐसा न करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद काशिफ फरार हो गया।

तैश में आकर कर दी हत्या

person killed his wife in front of his children

इसकी जानकारी लगने पर महिला के परिजन मजीदनगर से आ गए। पुलिस ने आकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि पांच घंटे बाद काशिफ को हापुड़ अड्डा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करना कबूल लिया है। मकान मालिक और तीनों बच्चे चश्मदीद हैं। वहीं काशिफ का कहना है कि फरजाना के एक युवक से संबंध थे।

कई बाद समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने युवक से मिलना-जुलना बंद नहीं किया। सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी चल रही थी। तैश में आकर उसने हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed