{"_id":"83e9ec8b8939a7461082132c058eb2b4","slug":"person-burnt-alive-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पेट्रोल न देने पर जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: पेट्रोल न देने पर जिंदा जलाया
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद/फरधान (खीरी)
Updated Sun, 01 Dec 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान थाना क्षेत्र स्थिति एक पेट्रोल पंप पर कार से आए चार युवकों ने पेट्रोल न देने पर वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी को जिंदा जला डाला।
विज्ञापन
शुक्रवार रात हुई इस सनसनीखेज वारदात में गंभीर रूप से झुलसे सुरक्षा कर्मी ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
फरधान थाना क्षेत्र के रतनापुर का निवासी 35 वर्षीय राजन सिंह ग्राम भदूरा स्थित मुरली फिलिंग स्टेशन पर सुरक्षा कर्मी था।
राजन के भाई सोनपाल सिंह ने बताया कि राजन सिंह अपने साथी सेल्समैन अन्नू अवस्थी और पड़ोस में स्थित खुशहाली बाजार के सुरक्षा गार्ड बाबू सिंह के साथ पेट्रोल पंप पर ही रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को बाबू सिंह की पोती का जन्मदिन था। उसी में शामिल होने के लिए सेल्समैन अन्नू अवस्थी गया था। घटना की रात राजन सिंह अकेला था।
गंभीर रूप से झुलसे राजन ने अपने भाई को बताया कि कार से आए लोगों ने उसका ये हाल किया है। सोनपाल ने आशंका जताई कि देर रात आए कार सवार लोगों ने तेल न देने पर राजन को कमरे में बंद कर आग लगा दी।
विज्ञापन
आग की लपटें देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और उसको दी। सीओ सिटी दिनेश कुमार पुरी, प्रभारी एसओ नंदलाल यादव, प्रभारी निरीक्षक नीमगांव रवींद्र कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए।
राजन को पहले जिला अस्पताल फिर लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सेल्समैन अन्नू ने बताया कि जब वह वापस आया तो पंप के एक कमरे से आग की लपटें उठ रही थीं।
परिवार वालों के मुताबिक सूचना के बावजूद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)