फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   person beaten by teahers is no more now

शिक्षकों की मार से रुक गईं अभिभावक की सांसें

Sat, 08 Aug 2015 10:41 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
person beaten by teahers is no more now

गांव जनवेदपुरा में शुक्रवार को फीस जमा करने आए अभिभावक कालीचरन (32) को निजी स्कूल के संचालक और शिक्षकों ने पीट-पीटकर मार डाला। कालीचरन का फीस के मुद्दे पर संचालक के साथ विवाद हो गया था।

विज्ञापन


फरार स्कूल संचालक पक्ष का युवक विरोध में जमा हुई भीड़ के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव किया। अफसरों ने बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया। बिना मान्यता के चलने के कारण एसडीएम के आदेश पर स्कूल को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

फीस माफ करने पर हो गया विवाद

person beaten by teahers is no more now

पिनाहट के गांव जनवेदपुरा के एफपीवी जूनियर हाईस्कूल में गोपीपुरा निवासी किसान कालीचरन की बेटियां  सोनी (कक्षा छह), सपना (कक्षा चार) और बेटा मोहित (कक्षा दो) में पढ़ते हैं।

शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह इनकी फीस जमा करने स्कूल गए। घरवालों ने बताया कि कालीचरन ने तीन बच्चों में से एक की फीस माफ करने का आग्रह किया। इसी पर स्कूल संचालक रामसेवक और बीरी सिंह से उनका विवाद हुआ फिर हाथापाई शुरू हो गई।

पुलिस ने झाड़ा अपना पल्ला

person beaten by teahers is no more now

आरोप है कि स्कूल संचालक ने शिक्षकों के साथ कालीचरन पर हमला बोल दिया। वह बचने को भागे तो उन्हें स्कूल परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा गया। इतना कि कालीचरन ने वहीं दम तोड़ दिया। हमलावर फरार हो गए।

जानकारी पाकर कुछ ही देर में कालीचरन के घरवाले स्कूल पहुंचे। सूचना देने पर पिनाहट पुलिस ने मामला बासौनी थाने का बताकर पल्ला झाड़ लिया। कालीचरन का शव तीन घंटे तक स्कूल परिसर में पड़ा रहा।

विज्ञापन

भीड़ का भड़का गुस्सा

person beaten by teahers is no more now

तब कहीं पिनाहट थाने की पुलिस आई। इसी बीच स्कूल संचालक के परिवार का युवक सचिन वहां आया तो उसे भीड़ ने दबोच कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने सचिन को बचाने की कोशिश की तो भीड़ का गुस्सा भड़क गया।

पुलिसवालों से हाथापाई ही नहीं की गई उन पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। हालांकि कालीचरन का भाई जीप के आगे लेट गया लेकिन पुलिस सचिन को किसी तरह थाने ले गई।

बवाल बढ़ने पर पहुंचे एसडीएम

person beaten by teahers is no more now

बवाल बढ़ने पर एसडीएम उमाशंकर और सीओ एनके चौधरी भारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने कालीचरन के घरवालों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन उन्होंने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

देर शाम एसपीआरए पूर्वी केपी यादव ने लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed