बाइक चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अमरोहा में बाइक चोरी के आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। मझोला गांव ले जाकर आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा गया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी सुनील 17 जनवरी की शाम विवाह समारोह में खाद गूजर रोड स्थित पारस बैंक्वेट हाल गया था। यहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।
बैंक्वेट हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक बाइक ले जाते कैद हो गए। सुनील ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
आरोपी के साथी और बाइक की तलाश
सुनील ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मोबाइल में ट्रांसफर करा ली और खुद ही बाइक चोरों की तलाश में जुट गया। गुरुवार दोपहर मझोला रोड स्थित ललिता देवी मंदिर के पास सुनील ने एक युवक को देखकर फुटेज से मिलान किया।
पहचान होने पर लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया और मझोला गांव ले गए। यहां पेड़ से युवक को बांधकर उसकी पिटाई की गई। पुलिस आरोपी के साथी और बाइक की तलाश कर रही है।