{"_id":"ff9c7b82d88c7e3c56fbaa365dc1f7bd","slug":"people-set-fire-on-thief-s-bike-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने लूटी चेन तो भीड़ ने किया ये हाल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
युवक ने लूटी चेन तो भीड़ ने किया ये हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Fri, 05 Dec 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
लगातार हो रही घटनाओं ने यह साबित किया है कि यूपी में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। गुरुवार को मैनपुरी में बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े एक महिला की चेन लूट ली।
विज्ञापन
घटना उस वक्त हुई जब कार सवार महिला स्टेशन रोड पर जा रही थी। तभी बाइक सवार युवक उसके गले से चेन झपटकर भागने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पढ़ें- वाट्सऐप पर अपनी 'निजी तस्वीरें' देख उड़े छात्रा के होश
विज्ञापन
लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के आने से पहले कुछ लोगों ने आरोपी बदमाश की बाइक में आग लगा दी। बाद में आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।