फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   parents shot in love affair

बेटी का अपहरण किया, फिर मां-बाप को मार दी गोली

Sat, 15 Mar 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Mar 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
parents shot in love affair

इलाहाबाद के धूमनगंज के एक ट्रांसपोर्टर के परिवार को बेटी के अपहरणकर्ताओं को जेल तक पहुंचाने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। अपहरणकर्ता के तीन सगे भाइयों ने बदला लेने के लिए एक युवक के साथ मिलकर घर पर धावा बोल दिया और माता-पिता को गोली मार दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रमोद उर्फ कुक्कू घर के बाहर ही था। उसे जख्मी करने के बाद हमलावर घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली प्रमोद की पत्नी बेबी (40) के सीने में जा धंसी। प्रमोद का बेटा मुकु़ल भी गोली लगने से जख्मी हो गया। बेबी ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रमोद की बेटी से अकरम प्यार करता था। बीते दिसंबर में अकरम उसे भगा ले गया था। उसे भगाने के आरोप में अकरम जेल में है। अकरम उससे निकाह करना चाहता था, लेकिन प्रमोद और बेबी इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण अकरम ने अपने साथियों से इस घटना को अंजाम दिलवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद की बेटी से करना चाहता था निकाह

parents shot in love affair

प्रमोद ने पोंगहट के रहने वाले सगे भाइयों सद्दाम, अफजल, अहमद और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों के साथ शामिल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

प्रमोद की बड़ी नाबालिग बेटी का अपहरण करने के मामले में जेल में बंद अकरम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। हमलावर पल्सर और डिस्कवर बाइक से आए थे।

हमले के वक्त प्रमोद घर के बाहर बरामदे में ब्रश करने के बाद नहाने की तैयारी कर रहा था। तभी दो बाइक गली के मुहाने पर आकर रुकीं। दो युवक वहीं रुक गए जबकि दो तेजी से दौड़ते हुए घर की ओर आए।

खून से लथपथ बेबी ने तोड़ा दम

parents shot in love affair

युवकों ने गालीगलौज, धक्कामुक्की के बाद एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर दिया। बचने के चक्कर में उसकी हथेली उड़ गई। वह घर के भीतर भागा तो फिर से फायर किया गया। गोली दरवाजे पर लगी।

निशाना चूक जाने पर हमलावर ने भीतर घुसकर फिर से गोली चलाई जो बेबी को जा लगी। इसके बाद हमलावरों की तरफ से की गई फायरिंग में प्रमोद का बेटा मुकुल भी जख्मी हो गया। छर्रे उसके हाथ में लगे। फायरिंग की वजह से पड़ोसी घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

बाइक सवारों को लोगों ने कानपुर की ओर भागते देखा है। मौके से नौ एमएम गोली के छर्रे मिले हैं। खून से लथपथ बेबी को घर वाले ठेले में लादकर मुख्य सड़क तक लाए। वहां से प्रमोद की इंडिगो में जीवन ज्योति ले जाया गया।

घटना को लेकर इलाके में तनाव

parents shot in love affair

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद और मुकुल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के कुछ ही देर बाद धूमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना को लेकर इलाके में तनाव है, जिसे देखते हुए क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना के विरोध में लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।

पुलिस के उच्चाधिकारी मौके का दौरा करने के बाद डॉग स्कवायड व फील्ड यूनिट को बुलाकर हत्यारों की शिनाख्त करने की कसरत में जुट गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed