फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   parents sells thier daughter on 3 lakh in meerut

मां-बाप ने नाबालिग को 3 लाख में बेचा

Mon, 17 Nov 2014 11:35 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
parents sells thier daughter on 3 lakh in meerut

‘मेरे मां-बाप ने ही तीन दिन पहले मुझे मेरठ के घंटाघर इलाके में रहने वाले एक युवक को तीन लाख रुपये में बेच डाला।’ नौचंदी एक्सप्रेस के एस-2 कोच की बर्थ नंबर-09 पर डरी सहमी सफर कर रही किशोरी के मुंह से जिसने भी यह अल्फाज सुने, दंग रह गया।

विज्ञापन


यात्रियों ने शुक्रवार रात नौ बजे हापुड़ स्टेशन पर उसे उतारा और जीआरपी के जवान उसे चौकी ले आए। वहां पूछताछ के दौरान किशोरी ने जो भी जानकारी दी उसके बल पर जीआरपी अब उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


इस दौरान रेलवे स्टेशन पर किशोरी के अपहरण का शोर मचा जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान 15 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। सहारनपुर निवासी सोनिया (19) सहारनपुर से चलकर इलाहाबाद की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस के एस-2 कोच की बर्थ नंबर-09 पर सफर कर रही थी। वह बुरी तरह घबराई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ट्रेन मुजफ्फरनगर पहुंची तो कुछ युवक व डेरा सच्चा सौदा के सेवादार भी लखनऊ जाने के लिए कोच में सवार हो गए। जब ट्रेन मेरठ से निकली तो किशोरी को भयभीत देखकर युवकों ने उससे जानकारी की तो उसने अपने परिजनों पर तीन लाख रुपये में किसी युवक के हाथ बेचने का आरोप लगा कोच में बैठे यात्रियों को हिला कर रख दिया।

फोन की वजह से गहरा हुआ शक

parents sells thier daughter on 3 lakh in meerut

जब ट्रेन रात करीब 09 बजे हापुड़ स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने जीआरपी को अपहरण होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ प्लेटफार्म-5 पर पहुंचे और ट्रेन को रुकवा लिया।

युवती को कोच से उतारा गया तो उसने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके माता-पिता ने उसे मेरठ के घंटाघर इलाके में रहने वाले एक युवक को तीन लाख रुपये में बिक्री किया है।

इस बात की जानकारी होते ही युवती ने अपने पास लिखे कुछ मोबाइल नंबरों को जीआरपी को बताया। जिस पर चौकी प्रभारी ने उन नंबरों पर संपर्क साधा तो पहले युवकों ने किशोरी को अपना भाई बताया, जब एसओ ने पिता के बारे में जानकारी की तो युवकों ने फोन काट दिया।

इस पर जीआरपी का शक गहरा गया। इस पूछताछ और कार्रवाई के कारण नौचंदी एक्सप्रेस 15 मिनट अधिक रोका और उसके बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना की गई। जीआरपी ने फिलहाल युवती को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और उसके परिजनों को बुलवा लिया है। देर रात तक उनके पहुंचने की उम्मीद है।

एसओ ने बताया कि किशोरी से पूछताछ के दौरान बयान बदल रही है। परिजनों को बुलवाया गया है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। वहीं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि किशोरी ने उनके फोन से अपने परिजनों को फोन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed