फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   parents killed a man on molest his daughter

बेटी से छेड़छाड़ करने वाले मेहमान को मां-बाप ने मारा

Fri, 21 Feb 2014 01:24 AM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
parents killed a man on molest his daughter

निचार खंड के पौंडा में सेप्टिक टैंक में मिला व्यक्ति का शव हत्या करने के बाद फेंका गया था। इस बात का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। जांच में पता चला है कि नीर बहादुर (मृतक) क्षेत्र में किसी के घर मेहमान के रूप में गया था।

विज्ञापन


इसी दौरान उसने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर दी। जब इसकी जानकारी नाबालिग के माता-पिता को मिली तो उन्होंने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी और शव मकान मालिक के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।
विज्ञापन

सब्जी लेने घर गए थे मां-बाप

parents killed a man on molest his daughter

पुलिस के अनुसार 31 जनवरी को नीर बहादुर (50) पौंडा में लाल बहादुर और सीता देवी के घर गया था। इसी दौरान परिजन अपनी बेटी को घर में छोड़ कर सब्जी लाने चले गए।

जब वह लौटकर आए तो उनकी बेटी ने बताया कि नीर बहादुर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। इस पर गुस्साए माता-पिता ने नीर बहादुर की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। इसके बाद वे दो फरवरी को वहां से निकल गए।

टैंक में फेंका शव

parents killed a man on molest his daughter

इससे पूर्व वे अपने रिश्तेदारों के यहां रहने वाली बड़ी बेटी सरिता को घटना के बारे में बताया और कहा कि किन्नौर से जा रहे हैं। बड़ी बेटी ने उनके साथ जाने से मना कर दिया।

वहीं, मकान मालिक पुंगु देवी भी एक तारीख से किराये का इंतजार करती रही। जब वह अपने मकान का किराया लेने वहां पहुंची तो उसने देखा कि मकान तो खाली पड़ा है। इसी दौरान उसने टैंक में शव देखा।

विज्ञापन

पुल‌िस कर रही मामले की जांच

parents killed a man on molest his daughter

इसकी सूचना 6 फरवरी को पुंगु देवी ने भावानगर पुलिस थाने में दी। पुलिस की टीम थाना प्रभारी के अगुवाई में मौके पर पहुंची और शव टैंक से निकाला। इसके बाद से थाना प्रभारी भावानगर प्रकाश नेगी और एएसआई राजेंद्र सिंह मामले की जांच में जुटे थे।

बुधवार को पुलिस ने आरोपी दंपति लाल बहादुर और सीता देवी ज्यूरी को क्यार से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या का गुनाह कबूल लिया है।

एसपी किन्नौर अजय बौद्ध ने कहा कि दंपति ने छेड़छाड़ करने पर आरोपी को पीट पीट कर मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed