फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Parents force minor girl to marry 6 times in 2 years

पैसों के लिए बेटी को दो साल में छह बार बेचा

Thu, 20 Feb 2014 02:01 PM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Parents force minor girl to marry 6 times in 2 years

पैसों की लालच में एक शख्स ने अपनी ही बेटी को दो साल में छह बार अलग-अलग लोगों को बेच दिया। अगर समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो वह बेटी को छठी बार बेचे गए आदमी के पास भेजने में कामयाब हो जाता। वहीं इस घटना का खुलासा भी नहीं हो पाता।

विज्ञापन


दिल दहला देने वाली ये घटना हैदराबाद की है, जहां के एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी को पैसा कमाने का जरिया बना लिया था।

इस लड़की को फिर से शादी के लिए एक सूडान के व्यक्ति को बेचा जा रहा था, तभी पुलिस ने छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया। पैसे के भूखे मां-बाप ने इस लड़की को अलग-अलग लोगों को बेच दिया था।

विज्ञापन

बेटी को बनाया पैसा कमाने का जरिया

Parents force minor girl to marry 6 times in 2 years

पुलिस ने लड़की को उसके मां-बाप के पास से छुड़ाकर एनजीओ के हवाले कर दिया। हैदराबाद की इस घटना में लड़की के पिता का नाम मो. अकबर है। करीब दो साल पहले अकबर ने अपनी तीसरी पत्नी, बहन और दलाल की मदद से बेटी को नागपुर के किसी आदमी को 30 हजार में बेच दिया।

इसके कुछ महीनों बाद इस लड़की को लंदन में रहने वाले एक एनआरआई जमाल को 30 हजार रुपए में बेच दिया गया। पीड़ित की लड़की की तीसरी और चौथी शादी सऊदी के शेख से 2013 में हुई और इसके लिए उसे 50 हजार और एक लाख रुपए में बेचा गया। इनमें से प्रत्येक के साथ पीड़ित 3 महीने रही। उसकी पांचवीं शादी हैदराबाद में बहरीन के रहने वाले एक शख्स से हुई और उसके बदले 1 लाख रुपए दिए गए।

जनवरी, 14 में आरोपियों ने पीड़ित लड़की को एक लाख रुपए के बदले सूडान के एक व्यक्ति मनन को बेच दिया। आरोपी इस लड़की को पास के ही एक होटल में भेजने की कोशिश कर रहे थे, जहां कि सूडान का वह शख्स ठहरा हुआ था।

दूसरी बेटियों को भी बेचने का आरोप

Parents force minor girl to marry 6 times in 2 years

यहीं पर पुलिस ने छापा मारकर लड़की को छुड़ाया। एनजीओ संगठन की मदद से लड़की ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। उसके पिता की चार बीवियां हैं और पीड़िता उसकी पहली पत्नी की संतान है।

पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उसके पिता ने दूसरी पत्नी से हुई दो बेटियों को भी इसी तरीके से बेचा था।

पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि जब उसने पीड़िता की आंटी नीलोफर के घर छापा मारा तो उस घर से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने नीलोफर और अकबर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed