फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   parents discover girl watching pornography

मां-बाप ने पोर्न देखते पकड़ा तो छत से कूदी

Mon, 03 Aug 2015 04:17 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
parents discover girl watching pornography

ऑनलाइन पोर्न फिल्में देखते समय पकड़े जाने पर मां-बाप से लड़ने के बाद एक नाबालिग लड़की ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 12 वर्षीय लड़की के परिजनों ने उसे पोर्न देखते पकड़ा था।

विज्ञापन


मामला रुस के सेंट पीटर्सबर्ग का है। पुलिस के अनुसार, डारिया नाम की लड़की घर में अपने कंप्यूटर पर पोर्न देख रही थी तभी उसके माता-पिता आ गए। पहले उनके बीच थोड़ी कहासुनी हुई और उसके बाद गुस्से में आकर लड़की ने छत से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


लड़की की मौत के बाद उसके परिजनों ने उसका मोबाइल देखा तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल में उसके दोस्तों ने अश्लील मैसेज भेजे थे। उसके इनबॉक्स में कई लिंक भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इस घटना की असली वजह?

parents discover girl watching pornography

डेली मेल की खबर के मुताबिक, लड़की के अलावा घर में सिर्फ उसके माता-पिता ही रहते थे। उन दोनों ने ही उसे पाला था। लड़की की मौत के संबंध में अभी जांच जारी है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि क्या उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया है?

पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की के माता-पिता पर घरेलू हिंसा के आरोप लगे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इन दोनों का तलाक होने वाला है, जिसके बाद पीड़िता का मां दूसरे शहर में बसने की योजना बना रही है।

बता दें कि इस घटना के करीब 9 साल पहले डारिया की बड़ी बहन की एक कार हादसे में मौत हो गई थी। डारिया की मौत की खबर से रूस में इंटरनेट यूजर्स के बीच एक बड़ी बहस शुरू हो गई है।

पोर्न को लेकर इंटरनेट पर मचा घमासान

parents discover girl watching pornography

इस बारे में कुछ लोगों लड़की के माता-पिता पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर उन दोनों ने बच्ची से क्या-क्या कहा होगा, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें बच्ची को प्यार से समझाना चाहिए था। यह एक गंभीर स्थिति है। इसे लेकर सबको समझना चाहिए। एक और शख्स ने कहा कि इंटरनेट पर पोर्न को बैन कर देना चाहिए।

वर्ष 2012 में रूस ने कानून को सख्त करते हुए नाबालिगों को पोर्न जैसी सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर कड़ा कानून बनाया था। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य नाबालिगों को यौन उत्तेजक कंटेंट, आत्महत्या करने के तरीकों आदि के संबंध में जानकारी न देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed