मां-बाप के टुकड़े कर पकाए और फ्रीज में रख दिए!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना में एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने ही माता पिता की हत्या कर दी, इतना ही नहीं उनके शव के टुकड़े कर पकाने व भूनने के बाद नमक लगाकर लंच बॉक्सों में भर कर फ्रीज में रख दिए।
चौंक गए ना आप, लेकिन यह सच है। हांगकांग की कोर्ट में जब एक वकील ने यह घटना सुनाई तो सुनने वालों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
एक वहशी बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने बूढ़े मां-बाप की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उस नरपिचाशों ने दोनों के शवों को पकाकर खा गया।
मार्च 2013 में घटी इस भयावह घटना में दोनों मृतकों के सर फ्रिज में पाए गए थे, साथ ही शरीर के कुछ बचे हुए हिस्सों को लंच बाक्स में बंद किया गया था।
कटे हुए सिर फ्रीज में रक्त रंजित हालत में मिले
घटना चीन के हांगकांग शहर की है। 65 साल के चाउ विंग की और उनकी 62 साल की पत्नी सियू यूयेत यी के लापता होने के कुछ दिन बाद उनके कटे हुए सिर मार्च में एक अपार्टमेंट में रखे फ्रीज में रक्त रंजित हालत में मिले थे।
उनके अन्य अंगों को पकाने और सुअर के मांस की तरह भूनने के बाद लंच बॉक्सों में पैक कर रखा गया था। अभियोजन पक्ष के वकील का आरोप है कि मृत दंपति के 30 वर्षीय बेटे हेनरी चाउ ने अपना अपराध छिपाने के लिए यह कृत्य किया।
खचाखच भरी कोर्ट में चाउ और सह आरोपी दोस्त सी चुन को बुधवार को पेश किया गया तो सजा से बचने के लिए उन्होंने हत्या से साफ इंकार किया। जबकि वकील का कहना है कि चाउ और उसके दोस्त ने महीनों तैयारी करने के बाद योजनापूर्वक हत्याएं की।
हत्या के बाद किए उनके टुकड़े-टुकड़े
उन्होंने हत्या के लिए चाकू और अंग रखने के लिए फ्रीज तथा उन्हें पकाने व भूनने के लिए माइक्रोवेव ओवन और चावल पकाने के कुकर खरीदे थे।
चाउ ने माता-पिता की हत्या के बाद पुलिस को उनके चीन जाने की जानकारी देकर गुमराह किया, लेकिन बाद में हत्या की बाद कबूल कर ली। उसने बताया कि वह इसे लापता होने का केस बनाना चाहता था, इसलिए हत्या के बाद उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे।
पति-पत्नी ने कलेजा खाकर पिया खून