{"_id":"513d8c8a59c692db81fe6f7ac648b5c0","slug":"panchayat-orders-family-to-leave-kosikalan-over-rape-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने किया बच्चे से कुकर्म, पंचायत ने सिर मुंडाकर घुमाया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
किशोर ने किया बच्चे से कुकर्म, पंचायत ने सिर मुंडाकर घुमाया
Updated Sat, 27 Jun 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कोसीकलां के निकासा क्षेत्र में शुक्रवार को हुई पंचायत के फरमान पर एक किशोर को सिर मुड़वाकर मोहल्ले में घुमाया गया।
विज्ञापन
उसके परिवार को एक माह में मोहल्ला छोड़कर जाने का भी फरमान सुनाया गया है। किशोर पर एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया गया है। नगर में घटना की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार निकासा क्षेत्र के मोहल्ला में रहने वाले एक किशोर ने गुरुवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले एक पांच वर्षीय बालक को बहला फुसलाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।
विज्ञापन
घटना के बारे में पता चलने पर बच्चे के परिवारीजनों ने किशोर को पकड़ लिया और उससे सख्ती से पूछने पर उसने सब कुछ बता दिया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई।
इसमें आरोपी किशोर को सिर मुंडाकर घुमाने और आरोपी के परिवार को एक माह में कोसी छोड़ने का फरमान सुनाया गया।
आरोपी किशोर का सिर मुड़ाकर मोहल्ले में घुमाया गया, इस घटना की चर्चा पूरे दिन होती रही। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष कोसीकलां ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।