फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   panchayat gives five hundred to rape victim

पंचायत ने 500 रुपए लगाई आबरू की कीमत

Tue, 18 Nov 2014 10:21 AM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
panchayat gives five hundred to rape victim

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र में दुराचार की शिकार किशोरी की आबरू की कीमत पंचायत में पांच सौ रुपये लगाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी, लेकिन पीड़ित के घरवालों के आगे किसी की एक नहीं चली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पंचायत की बात का खुलासा रविवार को तब हुआ जब किशोरी को लेकर पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंची। वहां पर किशोरी के पिता ने बताया कि जब आरोपी के घर वालों से इसकी शिकायत की गई तो जवाब मिला कि मामला पंचायत से हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को पंचायत में लोगों ने उसकी पुत्री को पांच सौ रुपये दिए और कहा कि घटना की शिकायत कहीं मत करना। यह होता रहता है। इसके बाद घरवालों ने शनिवार को ही हलिया थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी दीपू पटेल के खिलाफ दुराचार करने तथा पास्को एक्ट और अन्य अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हलिया राजाराम ने कहा कि पंचायत में किशोरी के घरवाले पैसे मांग रहे थे। आर्थिक अनुसंधान केंद्र के कार्यकर्ताओं ने मामला थाने तक पहुंचाया नहीं होता तो यह पंचायत में निपट जाता। पुलिस आरोप की जांच कर रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

'खाने-पीने के लिए दिए पांच सौ रुपये'
इस संबंध में ग्राम प्रधान का कहना है कि किशोरी के पिता ने घटना की जानकारी दी थी। पैसे की कोई बात पंचायत में नहीं उठी थी। हां, किशोरी को पांच सौ रुपये दिए गए थे लेकिन ये रुपये उसे खाने-पीने के लिए दिए गए थे।

शादी से इनकार किया तो फेंका तेजाब

panchayat gives five hundred to rape victim

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में तीन बच्चों के पिता ने शादी से इनकार करने पर किशोरी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इससे किशोरी का चेहरा और हाथ झुलस गया।

पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। किशोरी इंटर की छात्रा है।

बीते दिनों वह बढ़ौली गांव की ओर केरोसिन लेने गई थी। किशोरी के अनुसार रास्ते में एक व्यक्ति ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। उसने चेहरे पर हाथ फेरा तो हाथ भी झुलस गया। पीड़ित ने जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वाले उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की लेकिन बाद में छोड़ दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को कुछ माह से शादी के लिए परेशान कर रहा है। जब बेटी ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी आए दिन पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

इस संबंध में राबर्ट्सगंज कोतवाली के एसएसआई जेपी द्विवेदी का कहना है कि घटना सुनने में आई थी, लेकिन उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। कोतवाल डीपी शुक्ला का कहना है कि इस मामले में किशोरी या उसके परिवार के सदस्यों ने थाने में तहरीर नहीं दी।

मामले में एक व्यक्ति का नाम आने पर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक शिवशंकर सिंह यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed