फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   pakistan warns india on dawood issue

पाकिस्तान फिर बोला, भारत को मिलेगा करारा जवाब

Tue, 08 Sep 2015 07:23 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
pakistan warns india on dawood issue

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने इससे इनकार किया है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में हैं। उन्होंने कहा है कि भारत ने अगर कोई कार्रवाई की तो उसे करारा जबाव दिया जाएगा।

विज्ञापन


'रेडियो पाकिस्तान' के अनुसार उन्होंने मंगलवार को इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत ने 'कोई दुस्साहस' किया तो इसका करार जबाव दिया जाएगा।

भारत का आरोप है कि मुंबई बम धमाकों के अभियुक्त दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और उसकी मांग रही है कि दाऊद को भारत को सौंपा जाए।

अजीज ये भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तभी बातचीत होगी जब एजेंडे में कश्मीर भी शामिल होगा।

पाकिस्तान और भारत के बीच तीखी बयानबाजी

pakistan warns india on dawood issue

सरताज अजीज ने बताया कि बुधवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान रेंजर्स के डीजी और भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडर की मुलाकात होगी।

उन्होंने कहा कि इस बैठक का मकसद नियंत्रण रेखा और सीमा पर दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करना है।

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच दोनों तरफ से तीखी बयानबाजी जारी है।

सोमवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा कि भारत की तरफ से किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड जबाव दिया जाएगा।

इससे पहले, भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सुहाग ने पिछले हफ्ते अपनी सेना से कहा था कि वो एक छोटी लडाई के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed