{"_id":"262697a8474ffaa236fb01820a407568","slug":"pak-police-lodged-fir-against-two-and-half-year-old-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल के बच्चे ने की डकैती!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
ढाई साल के बच्चे ने की डकैती!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई साल का एक बच्चा डकैती कैसे कर सकता है? यह सवाल सबके माथे पर बल ला सकता है। लेकिन पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने ढाई साल के बच्चे के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर अरशद ने ढाई साल के सऊद के खिलाफ मुल्तान के दौलतगंज थाने में यह मामला दर्ज कराया है। अरशद का उसकी मां से जमीन का विवाद चल रहा है।
डायल 100: ‘मे आई हेल्प यू’ के जवाब में ‘आई लव यू’
विज्ञापन
यह मामला उस समय सामने आया जब सऊद की मां ने कोर्ट से मदद की गुहार लगाई। कोर्ट ने दौलतगंज थाने के दरोगा को इस मामले पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सेक्स के बाद प्रेमिका से मुंह मोड़ा, केस दर्ज
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दरोगा को मामला दर्ज करने से पहले यह बात पता करनी चाहिए थी कि जिसके खिलाफ शिकायत की गई है उसकी उम्र क्या है।
स्कूल टीचर ने छात्रा की लूटी अस्मत, 10 साल जेल
सऊद की मां का दावा है कि उसने अपनी प्रॉपर्टी अरशद को बेचने से इनकार कर दिया इसलिए उसने उसके बेटे के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया।