फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   painter arrested for raping mother in Ahmedabad

बेटे ने किया मां का बलात्कार, बहन ने कराया गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2015 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 15 Jun 2015 02:25 PM IST
painter arrested for raping mother in Ahmedabad

अहमदाबाद में एक कलयुगी बेटे ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को ही तार तार कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुकुम सिंह परिहार नाम के शख्स पर अपनी 60 वर्षीय मां का बलात्कार करने का आरोप है लगा है। इस हैवान को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, यह घटना 13 जून की रात की है जिसमें आरोपी शख्स ने अपनी मां को पास के खेतों तक साथ चलने के लिए कहा और फिर बस्ती से दूर पहुंचने पर उसने उसे दबोच लिया और उसका बलात्कार किया। मां से बलात्कार करने के बाद वह उसे वहीं पर छोड़कर भाग गया।


स्थानीय पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है्। वहीं पीड़ित महिला का अहमदाबाद के ही एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बेटे से मिलने आई थी मां अहमदाबाद

painter arrested for raping mother in Ahmedabad

आरोपी शख्स अहमदाबाद में पेंटर के तौर पर काम करता है जो उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इसके कुछ दिन पहले ही पी‌डित मां आरोपी बेटे से मिलने कानपुर से अहमदाबाद आई थी।

सुनसान खेतों में बेटा जब बलात्कार कर रहा था पीड़ित ने लोगों को बचाने के लिए गुहार लगाई थी लेकिन बस्ती से दूर होने के कारण उसकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंची। बलात्कार का शिकार होने के बाद मां घंटों खेत में पड़ी रोती रही।

कुछ घंटों बाद हिम्मत करके उसी इलाके में रह रही अपनी बेटी के पास गई और पूरी घटना की जानकारी दी। उसकी बेटी ने पुलिस को फोन कर अपने भाई की घिनौनी करतूत के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स की खोजबीन शु्रू की।

अपने दोस्त के घर से अरेस्ट हुआ बलात्कारी

painter arrested for raping mother in Ahmedabad

आरोपी शुकुम सिंह परिहार को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापा मारा और बाद में उसे उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया।

बतातें हैं कि मां का बलात्कार करने के बाद वह कमरे में ताला मारकर अपने दोस्त के यहां जा छुपा था लेकिन उसकी बहन और पड़ोसियों की जानकारी के आधार पर वह पुलिस की पहुंच से बच नहीं सका।

मामले पर पुलिस को आशंका है कि बलात्कारी बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे डॉक्टरों के पास इलाज के लिए भेजा गया है ताकि मामले की ठीक से जांच की जा सके। पुलिस अपराध के पीछे कारण का भी पता लगाने में जुटी है।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed