जमानत पर आए शख्स ने फिर किया पीड़िता का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक शख्स को एक महिला से रेप के आरोप में जेल हुई थी लेकिन जब जमानत पर जेल से बाहर आया तो फिर से उसी महिला का बलात्कार किया।
हैरानी की बाद यह भी है कि आरोपी शख्स रेलवे में एक अफसर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फिर से बलात्कार का मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
बलात्कार के जुर्म में जेल गए शख्स की इस घिनौनी करतूत ने शासन और जिम्मेदार नागरिकों को एक बार सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। बलात्कार पीड़िता से दोबारा बलात्कार की घटना से शख्स की उस मानसिकता का अंदाजा लगया जा सकता है जिसमें उसे कानून व्यवस्था का न ही कोई खौफ है और न ही उसे किन्हीं इंसानी मूल्यों की परवाह।
दो बच्चों की मां और विधवा है पीड़िता
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक विधवा महिला जो कि दो बच्चों की मां है ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी और अभी चिकित्सीय परीक्षण के इंतजार में है। महिला ने बताया कि उससे आरोपी ने मार्च 2013 में दुष्कर्म किया था जिसकी शिकायत 10 मार्च 2013 को ही पुलिस से की थी।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति भी रेलवे में था जिसकी चार साल पहले मृत्यु हो गई थी।
महिला ने बताया कि इसके बाद स्टेशन मास्टर ने फोन के जरिए उससे संपर्क किया और जुलाई 2012 से मार्च 2013 के बीच कई बार उससे दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने पहले उसका बलात्कार यह कहकर करता रहा कि उससे शादी कर लेगा लेकिन फिर वह उसे ब्लैकमेल करके उसका दुष्कर्म करने लगा।
'जेल से आने के बाद फिर करने लगा दुष्कर्म'
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2013 में पुलिस से शिकायत देने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन कुछ दिन बाद ही वह जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद वह फिर उसके घर आने लगा और कई मौकों पर उसका दुष्कर्म किया।
महिला ने बताया कि उसने धमकी दी अगर इस बारे में वह किसी को बताएगी तो न सिर्फ उसकी हत्या कर दी जाएगी बल्कि उसके दो बच्चों को भी मार दिया जाएगा।
वहीं मामले पर जिले के डिप्टी पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीरेमे ने कहा है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। आरोपी के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद ही मामले के सारे राज खुलेंगे।