कैमरे में कैद हुई बीच सड़क महिलाओं से अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को सड़क पर आइसक्रीम खाने के लिए रूकी पांच महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
मामला बंगलुरू का है, जहां शनिवार को देर रात करीब 11:30 बजे 27 साल की एम महिला अपनी 4 दोस्तों के साथ पार्लर से निकली थी। अपनी कार से वे लोग आगे बढ़ीं तो एक जगह आइसक्रीम खाने के लिए रुकीं।
इस दौरान उन्होंने देखा कि तीन व्यक्ति उनकी कार के पास खड़े हैं। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी काफी देर से उन्हें घूर रहे थे।
इसके कुछ ही देर बाद दो अन्य लोग भी उनके पास आ गए। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने तेजी से कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन उन्होंने जल्दी से दरवाजा लॉक कर लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पीड़िता ने बताया कि दरवाजा लॉक होने के बाद आरोपी ने अपनी जेब से कुछ निकाला और दरवाजे का लॉक खोलने की कोशिश की। उसकी हरकत देखकर महिलाएं घबरा गईं और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने करीब 30 सेकेंड तक जोर जोर से बचाव के लिए आवाज लगाई। इस दौरान पांचों आरोपी अचानक वहां से भाग निकले।
महिलाओं ने अपने साथियों को इसकी सूचना दी। उन लोगों ने वहां पहुंचकर आरोपियों को खोजने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने आधी रात को ही थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
बंगलुरू के पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई। जिसके बाद सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।