फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   one sided lover throws acid on student's face

एक तरफा प्यार में किया खौफनाक कांड

Sat, 31 Jan 2015 09:07 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
one sided lover throws acid on student's face

मुरादाबाद में छह घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आए एसिड अटैक मामले के आरोपी मनी विश्नोई ने बुधवार को अपने खेत में छुपा तेजाब का वो डिब्बा बरामद करा दिया है जिस डिब्बे में ले जाकर उसने छात्रा पर तेजाब फेंका था।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों के सामने उसने एसिड अटैक की पूरी कहानी और घटनाक्रम भी बताया। उसने विवेचक के सामने जुर्म का इकबाल करते हुए कहा है कि वह इस घटना से पहले भी कई बार छात्रा को परेशान कर चुका था।
विज्ञापन


कॉलेज आते जाते उसने छात्रा से जोर जबरदस्ती की कोशिश की थी। छात्रा उसके प्रपोजल को ठुकरा चुकी थी और इसी से भन्नाए मनी विश्नोई ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बलात्कार की कोशिश, फिर डाला तेजाब

one sided lover throws acid on student's face

कांठ के मोहल्ला पट्टी वाला में बीए की छात्रा के घर में घुसे कस्बे के मनी विश्नोई पुत्र अनिल विश्नोई ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की थी और नाकाम रहने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर फरार हो गया था।

इस मामले में छात्रा की नानी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की सुस्ती की वजह से बेखौफ आरोपियों ने छात्रा के छोटे भाई को अगवा कर उसे कोर्ट में मनमाफिक बयान देने के लिए मजबूर कर दिया था।

‘अमर उजाला’ ने जब इस मामले में पुलिस की आरोपियों पर नरमी को मजबूती से उछाला और छात्रा को धमकियां मिलने की बात उजागर की तो सिस्टम कुछ हरकत में आया। भाई के आजाद होने के बाद छात्रा सामने आई और पूरे मामले का खुलासा किया था।

शादी के बाद नहीं करती थी बात!

one sided lover throws acid on student's face

अमर उजाला के चेताने के बाद बुधवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनी विश्नोई को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ  की। उसने कांठ में अपने दादा के खेत में छुपा तेजाब का वो डिब्बा भी बरामद करा दिया जिससे उसने छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंका था।

कांठ थाने के अलावा मनी विश्नोई से मुरादाबाद में वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने भी पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक मनी ने जुर्म का इकबाल किया है उसने बताया है कि वह छात्रा को पसंद करता था, लेकिन उसकी शादी के बाद छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया था।

शादीशुदा मनी विश्नोई जबरदस्ती छात्रा के पीछे पड़ा था। मनी ने पुलिस को बताया कि वह एक जनवरी को तेजाब का डिब्बा लेकर छात्रा के घर पहुंचा और तेजाब फेंककर घर लौट आया। उसके बाद उसके पिता ने उसे मुरादाबाद पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed