फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   one side love got end with acid attack in bhopal

एकतरफा प्यार में पागल अधेड़ ने उठाया बड़ा कदम

Sat, 23 May 2015 09:32 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 23 May 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
one side love got end with acid attack in bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को एक युवती पर उससे दोगुनी उम्र के व्यक्ति ने तेजाब डाल दिया। इसके बाद उसने खुद को चाकू मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


युवती की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ऐसा एक तरफा प्यार में असफल होने के बाद किया। युवती ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, इसके चलते ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता एक जिम में ट्रेनर है। आरोपी संजय पाटिल (45) ने पहले पीड़ित के साथ मारपीट की और फिर उस पर तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से किया मना तो खुद को मारा चाकू

one side love got end with acid attack in bhopal

इसके बाद उसने खुद को चाकू मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय का अपने पड़ोस में रहने वाली इस युवती के घर आना जाना था।

संजय की युवती से घनिष्ठता थी और कुछ दिनों से वह युवती पर शादी करने का दबाव डाल रहा था, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे। विवाद बढ़ने के चलते युवती के परिजनों ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन आरोपी तब भी नहीं माना और उसने यह कदम उठाया।

युवती का कहना है कि संजय उसे काफी समय से परेशान कर रहा था, इसकी वह पुलिस में शिकायत कर चुकी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दोपहर में अस्पताल जाकर पीड़ित युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed