{"_id":"ce96bd0dcefa0c6e9d08f77d1cbfa3f1","slug":"one-person-shoot-her-relative-on-small-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल बाद चाची को गोली मारकर लिया भाई का बदला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
5 साल बाद चाची को गोली मारकर लिया भाई का बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर।
Updated Wed, 19 Feb 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने अपनी चाची की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी है। वह कुछ यूं फस गया अंधविश्वास के चक्कर में।
विज्ञापन
टोने-टोटके के शक में भतीजे ने घर में घुसकर चाची के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
भूड़ कालोनी में रहने वाले समय सिंह के बेटे सुंदर के घर में मंगलवार तड़के पास में ही रहने वाला उसका भतीजा प्रदीप तमंचा लेकर घुसा। उसने सुंदर की पत्नी कुसुम के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। उस समय सुंदर सामने ही सो रहा था।
गोली की आवाज से वह उठा तो प्रदीप ने पास ही सो रही उसकी मासूम बेटी नताशा (11) के गले पर छुरा रखकर उसे भी जान से मारने की धमकी दी और तमंचा दिखाता हुआ भाग गया। दहशत में सुंदर कुछ कर ही नहीं सके। घंटे भर बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन प्रदीप हाथ नहीं लग सका। दरअसल, प्रदीप को शक था कि पांच साल पहले उसके बड़े भाई की मौत की वजह चाची का टोना-टोटका था क्योंकि तंत्र-मंत्र के जरिए कराए गए इलाज में उसकी चाची काफी सक्रिय रही थी। इसी से वह अपनी चाची के प्रति मन में रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
पहले भी कर चुका था जान लेने की कोशिश
बड़े भाई की मौत के बाद परिजन सुंदर की पत्नी कुसुम पर टोटका कराने का शक करने लगे थे। इसके चलते उसकी मौत के बाद प्रदीप ने कुसुम पर चाकू से हमला किया था, जिसमें गले, हाथ और गाल पर चाकू लगने से वह जख्मी हो गई थी। इसका मुकदमा सुंदर ने दर्ज कराया था और आज भी यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। अभी मुकदमे में कुसुुम की गवाही होनी बाकी थी।