फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   one more murder after jyoti case in kanpur

ज्योति के बाद कानपुर में एक और जघन्य हत्याकांड

Sun, 03 Aug 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Aug 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
one more murder after jyoti case in kanpur

बेवफाई से नाराज एक युवक ने अपनी पत्नी को शनिवार शाम कानपुर में गंगा बैराज से उफनाई हुई गंगा में फेंककर मार डाला। यह अजीब इत्तफाक है कि शहर के हाई प्रोफाइल ज्योति हत्याकांड के अभियुक्त पीयूष ने पहले पत्नी ज्योति को बैराज से फेंककर मारने की साजिश रची थी और इस युवक ने उस साजिश पर अमल भी कर डाला।

विज्ञापन


पत्नी को फेंककर भाग रहे युवक को बैराज पर मौजूद लोगों ने दबोचकर पीटा और कोहना पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा इत्तफाक यह है कि ज्योति हत्याकांड की तरह फेसबुक और मोबाइलफोन इस मामले में भी वारदात की वजह बना।
विज्ञापन


घटना शाम करीब 03.30 से 03.45 बजे के बीच की है। पुलिस के मुताबिक पत्नी को मौत के घाट उतारने का के आरोप में गिरफ्तार रवि चौरसिया पुत्र पुत्तन लाल चौरसिया चकेरी, सफीपुर का रहने वाला है। वारदात का शिकार रूबी बजरिया बशीरगंज गली की रहनेवाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रूबी से प्यार, फिर बेरहमी से कत्ल

one more murder after jyoti case in kanpur

वारदात के तीन घंटे बाद गोताखोर रूबी का शव दो किमी दूर बरामद कर सके। पहली नजर के प्यार से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अपने ही प्यार को बेरहमी से कत्ल कर देने के साथ खत्म हो गई।

हत्यारोपी के चेहरे पर शिकन तक नहीं अलबत्ता वह पुलिस हिरासत में भी बार-बार कहता रहा कि 15 अगस्त को आजाद होना चाहता था, आज ही आजाद हो गया हूं, कैसी भी सजा मिले अब कोई गम नहीं। बेवफाई की यही सजा है, समझाने पर नहीं समझी तो मार डाला।

पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक मकतूल रूबी आरोपी रवि की दूसरी पत्नी थी। रवि एलएलबी पास है। सात साल पहले आगरा के बलकेश्वर कालोनी निवासी रेखा से उसकी पहली शादी हुई थी। छह साल का बेटा रोहन है। वह जाजमऊ की एक सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करता था। वहां चार साल पहले बजरिया बशीरगंज गली निवासी रूबी सोनकर नौकरी करने आई तो उससे प्रेम संबंध हो गए।

पहली पत्नी को छोड़ रूबी से रचाई थी शादी

one more murder after jyoti case in kanpur

पहली पत्नी और बच्चे को अलविदा कहकर रवि ने दो साल पहले लाटूश रोड आर्य समाज मंदिर में रूबी से शादी कर ली। इसका पता चलने पर पहली पत्नी रेखा बच्चे को लेकर मायके आगरा चली गई। बकौल रवि मैंने रूबी को बीएड कराया। उसके पूरे परिवार का खर्च उठाता था। एक मल्टीमीडिया मोबाइल दिया। सात-आठ महीने पहले रूबी की दोस्ती फेसबुक पर पटना के एक लड़के से हुई।

वह फेसबुक पर ही बिजी रहने लगी तो झगड़ा होने लगा। छह महीने पहले रूबी मायके गई और वहीं से रहकर उसे तरह-तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी।

एक हफ्ते से रूबी को मना कर रहा था कि फेसबुक पर कम रहो या फिर इस शादी को खत्म मानकर शादी के कागजात वापस दे दो पर उसने एक नहीं मानी। बस मेरे मन में उसे हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा करने का विचार घर कर गया।

गोद में उठाकर अचानक गंगा में फेंका

one more murder after jyoti case in kanpur

रवि ने बताया कि साजिश के तहत मैंने सारे गीले-शिकवे दूर कर उसे फिर साथ रहने के लिए मना लिया। शनिवार को दाल खरीदने के बहाने बाइक से रूबी को बैराज पहुंचा। वहां कुछ देर तक हम दोनों घूमते रहे। प्यार भरी बातों के बीच मैने उसे भुट्टा खिलाया। घूमते-घूमते उसे लेकर मै बैराज की रेलिंग के पास खड़ा हो गया।

जब तक वह कुछ समझती मैने उसका मोबाइल छीन कर गंगा में फेंक दिया और पलक झपकते उसे गोद में उठाया और उफनाई गंगा में उछाल दिया। क्षण भर में वह गंगा में कहां समा गई पता ही नहीं चला। बैराज पर तफरीह कर रहे तमाम लोग इस घटना से हक्के-बक्के रह गए। कुछ लोगों ने दौड़कर रवि को दबोच लिया तो कुछ रेलिंग के पास खड़े होकर अथाह गंगाजल में रूबी की एक झलक पाने की कोशिश करने लगे, मगर सब बेकार रहा।

काफी मशक्कत के बात रूबी की लाश ही मिली। कोहना थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि रवि को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में एसएसपी के.सुनील इमैनुएल ने भी थाने पहुंचकर रवि का कबूलनामा सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed