फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   one more journalist killed in uttar pradesh

यूपी में एक और पत्रकार की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या

Fri, 14 Aug 2015 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Aug 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
one more journalist killed in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में एक और पत्रकार की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बरेली में दैनिक समाचार पत्र आज के पूर्व पत्रकार संजय पाठक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार देर रात की है जिसके बारे में शुक्रवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र की है। पत्रकार की हत्या से जिले के पत्रकारों में रोष है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले यूपी में कई पत्रकारों पर जानलेवा हमलों की खबरें सामने आ चुकी हैं। हाल में शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र ही हुई हत्या के बाद दूसरे पत्रकार पर जानलेवा हमले की घटना है। इससे छह और पत्रकारों पर हमला हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पत्रकारों पर हो चुका है हमला

one more journalist killed in uttar pradesh

पत्रकार जगेंद्र की हत्या के कुछ दिन बात ही खनन माफिया ने चित्रकूट के पहाड़ी इलाके में बालू के अवैध खनन की कवरेज करने गए एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अशोक नामदेव पर जानलेवा हमला किया था।

हमलावरों ने उसका कैमरा, मोबाइल और नगदी भी छीन ली थी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर छठवें पत्रकार पर हमला हुआ है। इससे पहले एक जून को शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह पर कथित रूप से जानलेवा हमला हुआ था जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

14 जून को पीलीभीत के एक पत्रकार को बाइक से बांधकर सरेआम घसीटने का मामला सामने आया था। इस मामले के पीछे कहा गया पत्रकार किसी महिला को छेड़ रहा था तब उसके साथ ऐसा सुलूक किया गया।

10 जून को कानपुर के नौबस्ता इलाके के पत्रकार दीपक कुमार को कुछ गुडों ने गोली मार दी थी जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया था।

इसके अलावा बस्ती जिले में एक पत्रकार पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था जो शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed