एक बकरी के लिए भिड़े दो परिवार, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी के जीप के नीचे आकर मर जाने से आहत बकरी मालिक ने जीप चालक से तत्काल मुआवजा देने की मांग करने लगा, लेकिन जीप चालक ने मुआवजा देने की बजाए मुआवजा की मांग कर रहे एक शख्स को ही जीप से कुचल दिया। इसके बाद मामला दो गुटों के संघर्ष में बदल गया।
मामला राजस्थान के अजमेर का है जहां बीर गांव के पास बकरी के जीप से कुचल जाने पर बकरी मालिक के परिवार वाले आक्रोसित हो गए और जीप चालक पर हमला बोल दिया। इस हमले के विरोध में जीप लाकी ओर से भी कुछ लोग आए और हमला करने वाले लोगों से भिड़ गए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, छोटू बेग अपनी बकरी को लेकर अपने पड़ोसी आमिर बेग के खेत गया था। लेकिन इस बात से गुस्सा होकर आमीर के बेटे बादशाह बेग ने अपनी जीच लेकर आया और बकरी को भगाने लगा। लेकिन वह अपने खेत में बकरी देख इतना ज्यादा गुस्सा हुआ की बकरी पर ही जीप चढ़ा दी।
जीप से कुचलकर एक की मौत, सात घायल
बकरी की मौत से परेशान छोटू बेग और उसके परिवार वाले बादशाह बेग की इस दबंगई का विरोध करने लगे और अपनी बकरी का मुआवजा मागने लगे। इस बीच छोटू के परिवार के लोग लाठी डंडा लेकर बादशाह को मारने के लिए आ गए।
लाठी -डंडा लिए लोगों को देख बादशाह भड़क गया और छोटू बेग के भाई हसन बेग को जीप से रौंद दिया। हसन बेग की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद छोटू के घर वालों ने बादशाह पर हमला बोल दिया। यह हमला कुछ ही देर में दो गुटों के संघर्ष में बदल गया जिसमें सात लोग घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। सभी घायलों को अजमेर के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बादशाह के पिता आमीर की हातल गंभीर बनी हुई है।