हेमा उपाध्याय की हत्या में एक संदिग्ध गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में पेंटर और इंस्टॉलेशन कलाकार हेमा उपाध्याय और उनके वकील हर्ष भामबानी की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
हेमा उपाध्याय और उनके वकील हर्ष भामबानी के शव शुक्रवार को मुंबई के उपनगरीय इलाके कांदीवली के एक नाले से मिले थे।
इन शवों की पहचान एक दिन बाद शनिवार को हुई थी।
वकील के शव के हाथ पांव बंधे थे
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के एसएसपी अमित पाठक ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज पाशा को बताया, "हमने बनारस से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था जिनमें से एक को गिरफ़्तार कर लिया है। उसे अदालत के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।"
पाठक ने बताया, "इस हत्याकांड में पांच लोग शामिल हो सकते हैं।"
हेमा और उनके पूर्व पति, पेंटर चिंतन उपाध्याय तलाक के बाद भी एक ही फ्लैट में रह रहे थे। भामबानी हेमा के वकील थे।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी के हवाले से कहा है कि 43 वर्षीय हेमा और 65 वर्षीय भामबानी के हाथ और पैर बंधे हुए मिले थे।