{"_id":"5e722196529e5df32cac2a8bef94c9f6","slug":"one-and-half-thousand-year-prison-for-rape-accuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को डेढ़ हजार साल की सजा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दुष्कर्म के आरोपी को डेढ़ हजार साल की सजा
एजेंसी/जोहानिसबर्ग
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में दुष्कर्म के एक दोषी को 1535 साल की सजा सुनाई गई है। 35 वर्षीय अलबर्ट मोराक को 29 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के अपराध के लिए यह सजा सुनाई गई है, जो उसने 2007 से 2012 के बीच किए।
विज्ञापन
जोहानिसबर्ग हाईकोर्ट ने उसे 30 बार दुष्कर्म करने के आरोप में 30 उम्र कैद, डकैती के लिए 360 साल और अपहरण, हत्या करने की कोशिश जैसे अपराधों के लिए सैकड़ों साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
मोराक को 175 मामलों में आरोपी बनाया गया था। इन सभी मामलों में से उसे 144 में अदालत ने दोषी पाया। मोराक को देश की मीडिया ने अब तक का सबसे बदतर अपराधी करार दिया है।
विज्ञापन