फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   on women's day molestation with girl

फिर यही कहानी, कहीं रेप कहीं छेड़खानी

Sun, 09 Mar 2014 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Mar 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
on women's day molestation with girl

एक तरफ तो दुनिया भर के साथ-साथ देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शनिवार को मनाया गया, वहीं इस दिन कई जगहों पर महिलाओं से छेड़छाड़ और यौन शोषण के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


इन्हीं मामलों के तहत शनिवार को जम्मू संभाग के दो अलग-अलग स्थानों से युवती और छात्रा से छेड़छाड़ की घटनाओं में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जम्मू और राजोरी में कालेज छात्रा और महिला से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की घटनाओं ने इस दिन भी महिलाओं को शर्मसार कर दिया। इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली बनने से राजोरी तब बाल-बाल बची, जब कुछ लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले टेंपो चालक को देख लिया। बताया जा रहा है कि जिले के दरहाल क्षेत्र से एक युवती रुखसार अंजुम टेंपो  (जेके11 5292) में सवार हो कर राजोरी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो चालक ने राजोरी पहुंचने पर अन्य यात्रियों को गुर्जर मंडी क्षेत्र में उतारा और युवती को पुराने बस अड्डे पर ले आया। उसने युवती को बस अड्डे पर छोड़ने के बहाने रास्ते में ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती द्वारा शोर मचाने पर चालक ने उस के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। बस अड्डे के रास्ते पर ट्रैफिक जाम में फंसने पर कुछ लोगों ने युवती को हाथ हिलाते देख लिया और टेंपो को घेर लिया।

इससे पहले कि लोग कुछ कर पाते, चालक वहां से फरार हो गया। लोगों ने युवती से उसका पता मालूम कर उसके परिवार को सूचना दी। युवती के पिता ने राजोरी पुलिस थाने में लिखित में बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया। एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल के अनुसार चालक को पुलिस ने किसी परिचित के घर से गिरफ्तार कर लिया है।

उसकी रियाज अहमद रेकीबां दरहाल का रहने वाला बताया गया है। एसएचओ ने बताया कि चालक के खिलाफ आरपीसी की धारा 354 और 364 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया जाएगा।

दूसरे मामले में जानीपुर क्षेत्र की एक कालेज छात्रा ने भी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक वीरेंद्र कुमार बबलू बाबा निवासी जानीपुर पिछले एक दो महीने से लगातार उसे तंग करता है। बाबा ने शनिवार को उसका रास्ता रोकने का प्रयास करके छेड़छाड़ की।


छात्रा किसी समस्या के हल के लिए बाबा के पास गई थी। उसके बाद से उसने छात्रा को शादी करने का प्रस्ताव दिया। उसे कई बार धमकी भी दी। जब मामला सिर से ऊपर चला गया तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जानीपुर पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए बाबा को दबोच लिया और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed