रिटायर्ड फौजी ने की मासूम से छेड़छाड़, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिटायर्ड फौजी को 10 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें फौजी ने इस वारदात को अपनी कार में अंजाम दिया। गिरफ्तार किए जाने के बाद इस फौजी के दोस्त ने पीड़िता की मां पर भी हमला करने और धमकाने की कोशिश की और उसे शिकायत वापस लेने को कहा।
आरोपी फौजी की पहचान 78 वर्षीय सुधीर प्रकाश अरोड़ा नाम से की गई है जो कि मलाद ईस्ट के रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक यह फौजी पीड़िता की मां का दोस्त है जो कि उसके ही पड़ोस में रहती थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता बच्ची को कार में घुमाने के बहाने बिठाया था। कुछ दूर घुमाने के बाद फौजी ने अपनी कार को किसी सुनसान जगह पर रोक दिया। फौजी ने इस सुनसान जगह पर 10 साल की मासूम बच्ची के साथ ओरल सेक्स किया। करीब आधे घंटे के बाद अरोड़ा ने बच्ची को उसके घर पर छोड़ दिया।
पीड़िता ने अपनी मां को सुनाई आपबीती
पीड़ित मासूम ने अपनी मां को पूरी कहानी सुनाई। अपनी बच्ची की शिकायत पर उन्होंने समता नगर पुलिस थाने में इस मामले पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उसी रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किए जाने के बाद इस फौजी ने महिला के घर पर एक व्यक्ति को भेजकर धमकी दिलवाई और कहलवाया कि वो अपनी शिकायत वापस ले ले। महिला ने पुलिस को बताया कि फौजी ने जिस व्यक्ति को भेजा था उसने उन्हें धमकाने की कोशिश की थी।
आरोपी फौजी को आईपीसी की धारा 354 (A) और पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।