फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Oklahoma State University Parade Turns Deadly as Car Crash Kills 4

'नशे में धुत' लड़की ने भीड़ पर चढ़ा दी कार, 4 की मौत

Sun, 25 Oct 2015 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 Oct 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
Oklahoma State University Parade Turns Deadly as Car Crash Kills 4

सर्द मौसम, ठंडी सुबह, हजारों की भीड़ और फिजा में घुली संगीत की तरंगे। मौका था अमेरिका के ओकलाहामा विश्वविद्यालय की घर वापसी परेड का। सुरीले संगीत की धुनों में मदहोश लोग परेड के रंग-बिरंगे पहलुओं से रूबरू हो रहे थे तभी अचानक जैसे उन पर बज्रपात हो गया। एक चमचमाती लक्जरी कार अपने पहिए के नीचे लोगों को रौंदते हुए आ धमकी।

विज्ञापन


न्यूयॉर्कटाइम्स की खबर के मुताबिक जश्न का महौल कब गम और अफसोस के मंजर में तब्दील हो गया पता ही नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक स्टिलवॉटर शहर में हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 अन्य घायल हैं। 8 लोग बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 9 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। वहीं हादसे में मरने वालों में एक 2 साल का लड़का भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो एक 25 वर्षीय महिला शराब के नशे में धुत होकर कार चला रही थी। उससे कार बेकाबू हो गई और उसने कार भीड़ पर कार चढ़ा दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में एक भारतीय छात्रा भी शामिल

Oklahoma State University Parade Turns Deadly as Car Crash Kills 4

चश्मदीदों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के दौरान कई लोग हवा में उछल गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मानें तो ये बीते तीस सालों का सबसे भीषण हादसा है। वहीं स्टिलवॉटर की मेयर गीना नोबेल का कहना है कि हादसे से शहर सदमे में है। लोग अब भी सहमे हुए हैं।

यूनिवर्शिटी ऑफ सेट्रल ओकलाहामा के जारी बयान में पता चला है कि हादसे में जान गंवाने वालों में मुंबई की निकिता नकल नाम की छात्रा भी है, जो एमबीए की पढ़ाई कर रही थी।

आरोपी ड्राइवर की पहचान 25 वर्षीय अडासिया एवरी चेंबर्स के रुप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अडासिया यूनिवर्सिटी की छात्रा नहीं हैं। वहीं जब पुलिस ने आरोपी लड़की के घरवालों से फोन पर बात करने की कोशिश की तो एक महिला ने जवाब दिया कि लड़की के पिता बुरी तरह से सदमे में हैं इसलिए बात नहीं कर सकते।

अब तक की जांच के मद्देनजर पुलिस की मानें तो हादसे को गैर-इरादतन अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed