अरे! लिफ्ट में अकेली लड़की देख ये क्या कर डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की एक नामी अभिनेत्री ने शायद कभी कल्पना ही नहीं की होगी, कि उसके साथ ऐसा कुछ भी हो सकता है।
दरअसल, हुआ यूं कि जब वह अभिनेत्री लिफ्ट में अकेली थी, तो उस बिल्डिंग के लिफ्ट ब्वॉय उसे देखकर इस कदर पागल हो गया कि उसने अपने पैंट की जीप खोल दी और अपना लिंग उसे दिखाने लगा।
हालांकि, यह देख्रते ही वह अभिनेत्री घबरा गई और लिफ्ट रूकते ही भाग खडी हुई है।
लिफ्ट रूकते ही मदद के लिए चिल्लाई
मामला मुंबई के अंबोली इलाके का है, जहां इस मामले में उसने अंबोली थाने में उस लड़के पर अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार अभिनेत्री का आरोप है कि जब वह अपने ऑफिस की लिफ्ट में आठवीं मंजिल पर थी, तभी उस लड़का ने अपनी पेंट की जिप खोली और उसे अपना लिंग दिखाया।
यह सब देखकर वह चौंक गई। उसे पुलिस को बताया कि जैसे ही वह आठवीं मंजिल पर पहुंची, उसने उस व्यक्ति को धक्का दिया और मदद के लिए चिल्लाती हुई बाहर की ओर भागी।
लड़के पर अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज
पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 और 323 के तहत केस दर्ज कर लिया है।