{"_id":"765463aaeeb7dc587a555533e9eb1226","slug":"offensive-comment-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बवाल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बवाल
ब्यूरो /अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Jul 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक अकाउंट पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से नाराज लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने की मांग कर लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
बाद में रसूलाबाद मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने जाम लगाए लोगों से समझाकर मामला शांत करवाया।
कानपुर जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को किसी शरारती युवक ने फेसबुक अकाउंट पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी डाल दी। जानकारी होते ही एक समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित होकर रसूलाबाद-कानपुर मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
समुदाय विशेष के लोगों ने ही फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को कसबे के ही आजाद नगर मोहल्ले से ढूंढ निकाला, और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ देखकर शिवली, मंगलपुर आदि थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मौके की नजाकत को भांपकर क्षेत्राधिकारी डेरापुर सुनील कुमार व थानाध्यक्ष रसूलाबाद सुनील कुमार यादव ने नगर काजी अब्दुल रऊफ बकाई एवं प्रमुख लोगों में अकील अहमद पट्टा, महफूज खां, फैजान खां, आजम खान को बुलाकर मामला हल कराया।
लोगों ने आरोपी युवक से माफी मांगने की बात कही। उक्त युवक के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया। उधर, बवाल शांत होने के बाद रसूलाबाद पुलिस क्षेत्र की गलियों में चहल-कदमी करती रही। खुफिया पुलिस ने भी कस्बे की गलियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।