फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Obsessed internet dater stabbed to death university professor

महिला प्रोफेसर को इंटरनेट पर हुआ प्यार, मिली दर्दनाक मौत

Tue, 22 Sep 2015 08:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Sep 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
Obsessed internet dater stabbed to death university professor

अमेरिकी महिला प्रोफेसर को इंटरनेट पर ब्वॉयफ्रेंड ढूंढ़ने और उससे मिलना महंगा साबित हुआ। जिस शख्स को उसने अपने प्यार के रूप में देखा उसी शख्स ने उसकी जान ले ली।

विज्ञापन


कहतें हैं कि जब आप एक सम्मानजनक कैरियर बनाने के लिए घंटों देर तक काम करते हों तो उस वक्त प्यार के लिए समय देना आसान नहीं होता। जेनिफर विलसन नाम की 36 वर्षीय प्रोसर ने भी अपना अधिकांश समय अपने छात्रों के लिए समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन


लेकिन जेनिफर को लगा कि किसी के साथ मिलकर जिंदगी को जीना चाहिए तो उसने एक ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में इंटरनेट पर डेटिंग शुरू कर दी और जल्द ही अपनी पसंद का शख्स ढूंढ लिया। शख्स भी जेनिफर को ऐसा मिला जो उसकी रात-दिन पूजा करता था। यानी उसे एक पल भी जेनिफर से दूर रहना गवारा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर मैसेज आने से परेशान हुई जेनिफर

Obsessed internet dater stabbed to death university professor

प्रतिभावान जेनिफर अपने ल‌िए एक ब्वॉयफ्रेंड तो चाहती थी लेकिन वो यह तो बिल्कुल नहीं चाहती थी कि उसके प्यार की वजह से उसके प्रोफेशन में कोई कमी आए।

वहीं उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे इतना चाहता था कि वह पूरे दिन उसे मैसेज करता और फोन करता। लेकिन एक दिन ब्वॉयफ्रेंड की इस हरकत से परेशान हो जेनिफर ने एक ‌दिन अपने दोस्त से पीछा छुड़ाने का मन बना लिया।

जेनिफर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताया कि वह उसके साथ अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहती इसलिए वह अब उसे भूल जाए। इतना सुनते ही जेनिफर का ब्वॉयफ्रेंड बौखला गया और जेनिफर की जान लेने पर उतारू हो गया।

जेनिफर को 12 टुकड़ों में काटा

Obsessed internet dater stabbed to death university professor

बताते कि जेनिफर के बना करने से उसके ब्वॉयफ्रेंड हंक ने उसे एक दिन मौत के घाट उतार। हंक ने जेनिफर पर किसी धारदार हथियार से हमलाकर उसे 12 टुकड़े कर दिए।

इससे पहले वह जेनिफर के और करीब आने के लिए जेनिफर के आवास से पांच मिनट की दूरी पर एक किराए का घर भी ले लिया था ताक‌ि वह रोज उससे मिल सके।

मिरर के अनुसार, जेनिफर अपने ब्वॉयफ्रेंड के अजीब व्यवहार से डरी हुई थी और इसके बारे में अपने एक मित्र को भी बताया था। जेनिफर के कुछ साथियों ने पुलिस को बताया कि जेनिफर की हत्या होने से पहले वह कई दिनों तक सो नहीं पाई थी जिससे उसका वजन भी काफी घट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed