{"_id":"5511e836fb02d2205db95a13e55e3aff","slug":"obscene-mms-of-rape-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और देवर ने किया रेप, पत्नी ने बनाया अश्लील एमएमएस","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पति और देवर ने किया रेप, पत्नी ने बनाया अश्लील एमएमएस
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म कर उसका एमएमएस बेचने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
34 साल की पीड़ित महिला ने मोहल्ले की ही एक महिला और उसके पति व देवर पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके पति और देवर की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर बेरी निवासी महिला के पड़ोस में सोमवती रहती है। आरोप है कि पिछले दिनों सोमवती पीड़िता को बहाने से अपने घर ले गई।
वहां उसके पति विजेंद्र और देवर महेश ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान सोमवती ने उसका एमएमएस बना लिया। बाद में आरोपियों ने एमएमएस मार्केट में बेच दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी के एमएमएस की सीडी मार्केट में 100 से 500 रुपये के बीच मिल रही है तो उसे इसके बारे में जानकारी हुई।
शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवती को गिरफ्तार कर लिया। जबकि विजेंद्र और देवर महेश की तलाश की जा रही है।