फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Nurse Tried to Kill Doctor's Wife in Moradabad

डॉक्टर प्रेमी को हासिल करने के लिए नर्स बनी 'कातिल'

Fri, 28 Nov 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 28 Nov 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
Nurse Tried to Kill Doctor's Wife in Moradabad

मुरादाबाद के साईं अस्पताल के एक डाक्टर और यहीं की नर्स के बीच पिछले दो साल से चल रहे विवाहेत्तर अफेयर की परिणति गुरुवार को डाक्टर की चिकित्सक पत्नी पर कातिलाना हमले के रूप में सामने आई है। प्रेमी डाक्टर को हासिल करने के लिए नर्स ने उसकी पत्नी डा. संगीता को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। दुस्साहसिक कदम उठाते हुए नर्स ने गुरुवार शाम घर में सो रही डा. संगीता पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


कपड़े धोने की धपकी से संगीता के पूरे सिर को बुरी तरह कुचल डाला। खून से लथपथ महिला डाक्टर को नाजुक हालत में साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डा. संगीता टीएमयू में चिकित्सक हैं। वारदात के वक्त वो एक साल के बेटे के साथ घर में अकेली थीं।
विज्ञापन


आरोपी नर्स भी पिछले कुछ वक्त से उसी मकान में किराए पर रही थी जिसमें डाक्टर दंपति रहते हैं। पुलिस ने नर्स को हिरासत में ले लिया है।

दस मिनट तक करती रही वार

Nurse Tried to Kill Doctor's Wife in Moradabad

पति की प्रेमिका के हाथों महिला डाक्टर पर हुए जानलेवा हमले की ये घटना मझोला थाना क्षेत्र के प्रेम नगर की है। मूल रूप से बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में मीरापुर निवासी डा. कपिल चौहान पिछले नौ साल से श्री साईं अस्पताल में तैनात हैं और प्रेम नगर में प्रथमा बैंक की नेकपुर शाखा (अमरोहा) के मैनेजर गजेंद्र सिंह के मकान में पत्नी डा. संगीता और बच्चों श्रेया (9) व अक्ष (1) के साथ रहते हैं। गुरुवार को घर पर कोई नहीं था।

मकान मालिक और बाकी किराएदार बाहर थे। संगीता अपने बेटे अक्ष के साथ बेडरूम में सोने चली गईं। ऊपर के पोर्शन पर नर्स शीतल थी। वह अचानक हाथ में लकड़ी लेकर बेडरूम में घुसी और सो रही डा. संगीता के सिर पर वार शुरू कर दिए। डा. संगीता बचने के लिए बदहवास हालत में दरवाजे की ओर दौड़ीं तो नर्स ने बेड पर छूटे उनके बेटे को मारने की धमकी देकर रोक लिया। इसके बाद वो दस मिनट पर उनके सिर पर वार करती रही।

डा. संगीता के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ीं थीं। पूरा फर्श खून से सना था। पुलिस ने शीतल को हिरासत में लेकर हमले में प्रयुक्त धपकी को कब्जे में ले लिया है। शीतल मूल रूप से अमरोहा जिले में रजबपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहम्मदी की रहने वाली है और टीएमयू से नर्सिंग कोर्स करने के बाद दो साल से साईं अस्पताल में काम कर रही थी। इसी बीच डा. कपिल और शीतल के बीच अफेयर शुरू हुआ। डा. संगीता ने अपने वीडियो बयान में शीतल द्वारा हमला किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed