फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Nude woman in the village rotated

महिला को निर्वस्त्र कर खेला हैवानियत का खेल

Mon, 17 Mar 2014 08:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायपुर Updated Mon, 17 Mar 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
Nude woman in the village rotated

एक युवक द्वारा गांव की ही एक युवती को भगा ले जाने की सजा उसकी मां को दी गई। युवती के परिजनों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की और फिर उसी हालत में उसका जुलूस निकाला।

विज्ञापन


घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर इलाके की है। वहां डभरा क्षेत्र के रेड़ा गांव में एक युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने की सजा उसकी मां को निर्वस्त्र कर के दी गई। युवती के परिजनों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की। मारपीट के बाद जब गांव वालों का मन नहीं भरा तो उसके बाद गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में उसका निर्वस्त्र जुलूस निकाला।
विज्ञापन

 
पीडित महिला ने न्याय के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया, लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने के बजाय महिला पर समझौता करने का दबाव बना रही है। थाने से न्याय नहीं मिलने पर महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की है। पीडिता महिला ने शिकायत में बताया है कि बीते 10 मार्च की शाम 4.30 बजे वह अपने घर में अकेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वस्त्र कर निकाला जुलूस

Nude woman in the village rotated

इसी दौरान गांव का डहुकलाल सारथी, जोसिक, टीकाराम, पुनाउ, जगदीश, प्रेमकुमारी, मुनुदाई, सावित्री, कौशिल्या, सुनीता, शुभकुमारी, दीनदयाल ने उसके घर आकर मारपीट की। उसे घसीटते हुए अपने घर ले गए। वहां उसे निर्वस्त्र कर गाली-गलौज की। उसकी सोने की चेन लूट ली।
 
यह सब रात 10 बजे तक चला और गांव के लोग तमाशबीन बने रहे। थाने में मामले की शिकायत दर्ज न होने पर पीडिता ने जिला मुख्यालय पहुंच कर एएसपी विजय अग्रवाल से लिखित में शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए डभरा पुलिस को निर्देशित किया है।

पीडित महिला के अनुसार उसका बेटा अगस्त 2013 में डहुकलाल की बेटी को भगाकर अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गया था। वह युवती को गांव छोड़कर जम्मू भाग गया। डहुकलाल और उसके परिजन बेटे को बुलाने के लिए दबाब डाल रहे थे। इसी बात को लेकर डहुक और उसके परिजनों ने उसके साथ हैवानियत का खेल खेला।

झूठ बोल रही महिला

Nude woman in the village rotated

डभरा के टीआई धन्नू यादव का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होता रहता था। महिला के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, जो वह बता रही है। महिला झूठ बोल रही है।

वहीं, सरपंच रामसिंह सिदार का कहना है कि महिला के साथ ज्यादती हुई है। मामले की जानकारी मिली तो मैं पीडिता के घर गया था। महिला के कपड़े फटे हुए थे। वह परेशान है। उसका साथ देने मैं एसपी कार्यालय भी गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed