फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Nude deadbody of kid found, create tension in society

बच्चे की नग्न लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

Mon, 20 Apr 2015 02:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 20 Apr 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
Nude deadbody of kid found, create tension in society

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया के एक खेत में रविवार की सुबह एक बच्चे का नग्नावस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक की शिनाख्त 8 वर्षीय प्रवीन पुत्र नीरज के रूप में हुई।

विज्ञापन


इस बच्चे का गला उसी की शर्ट से घोंटा गया था। उसके परिजन भी वहां पहुंच गए और कोहराम मच गया। एसपी दीपिका तिवारी भी वहां आ गई। मामले की छानबीन की गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया में गिरधारी के खेत में जब कुछ लोगों ने एक बच्चे का शव नग्नावस्था में देखा तो वहां सनसनी फैल गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया रंजिश का आरोप

Nude deadbody of kid found, create tension in society

सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस बच्चे की हत्या उसी की शर्ट से गला घोंटकर की गई थी। उसकी पहचान प्रवीन (9 वर्ष) पुत्र नीरज के रूप में हुई। जैसे ही मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी हुई, वह मौके पर पहुंच गए और वहां कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर एसपी दीपिका तिवारी, एएसपी अजय  शंकर राय व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने भी वहां पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता नीरज ने गांव के ही मुकेश चौहान के खिलाफ दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि पांच माह पहले मुकेश ने उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर मारपीट भी की थी। तभी से वह रंजिश मानता है। यही नामजद उसके बेटे को रात्रि के समय ले गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed