फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   nude and burnt body found in up

यूपी: तेजाब-पेट्रोल से जली मिली युवती की निर्वस्त्र लाश

Sun, 01 Jun 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली, बहेड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली, बहेड़ी Updated Sun, 01 Jun 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
nude and burnt body found in up

बदायूं में गैंगरेप और दो किशोरियों को फांसी पर लटका दिए जाने की घटना से शर्मसार मंडल के बरेली जिले में बहेड़ी इलाके के ऐंठापुर गांव में शनिवार को लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवती की तेजाब और पेट्रोल से जली निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद शिनाख्त मिटाने के लिए उसके चेहरे को जलाया गया। फील्ड यूनिट की जांच और प्रारंभिक तफ्तीश के बाद पुलिस युवती के साथ रेप या ऑनर किलिंग जैसी घटना से इनकार नहीं कर रही है।

विज्ञापन

कुछ दूरी पर मिले युवती के सामान

nude and burnt body found in up

ऐठपुरा गांव के गन्ने और मक्के के एक खेत में शनिवार सुबह कुछ लोगों ने युवती का निर्वस्त्र शव पड़ा देखा तो खेत के मालिक जगतार सिंह और ग्राम प्रधान के पति अमित चौधरी को बुला लिया। प्रधान पति की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। युवती के शरीर से कुर्ता गायब था।

उसके चेहरे को तेजाब और पेट्रोल डालकर जला दिया गया था जिससे काफी हद तक चेहरा विकृत हो गया था। तेजाब पड़ने से युवती का पेट और दोन हाथ भी जल गए थे। गले में प्लास्टिक की रस्सी का टुकड़ा बंधा हुआ पाया गया।

पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की तो लाश से करीब 50 मीटर की दूर दलपत सिंह के खेत में युवती की हेयर क्लिप, गुलाबी रंग का रुमाल, एक कैंची और उसके कुर्ते का अधजला टुकड़ा पड़ा मिला।

युवती की नहीं हो सकी है शिनाख्त

nude and burnt body found in up

लाश के पास ही में बियर की एक खाली बोतल और एक लीटर की पेट्रोल की खाली केन भी मिली। करीब दो सौ मीटर दूर जसाई नागर डैम वाली सड़क के किनारे एक टोपी भी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव में पड़ताल कराई तो घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई और उसके बाद शव खेत में फेंक दिया गया। यह भी अनुमान जताया कि युवती के चेहरे पर कुर्ते का टुकड़ा डालकर पहले तेजाब डाला गया उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ कालू सिंह ने बताया कि युवती शादीशुदा नहीं लग रही है।

एसपी देहात रामस्वरूप ने बताया कि युवती की पहचान कराने के लिए आसपास के जिलों में उसकी फोटो भिजवाई जा रही है। आसपास के कई गांवों के लोगों से युवती की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना है। लग रहा है कि कहीं बाहर से लाकर युवती का शव यहां डाला गया है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच करा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed