फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   now women looted police constable

और जब महिलाओं ने लूट लिया पुलिस वाले को

Fri, 13 Sep 2013 12:44 PM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Fri, 13 Sep 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
now women looted police constable
प्रीत विहार इलाके में दो महिलाओं ने साथियों के साथ हेड कांस्टेबल से पिस्टल लूट ली।
विज्ञापन


विरोध करने पर पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटा भी।

घायल होने के बावजूद पुलिसकर्मी ने लोगों की मदद से दो महिलाओं समेत तीन को दबोच लिया।

पकड़े गए शख्स के पास से सर्विस पिस्टल बरामद हो गई है। इनका एक साथी ऑटो समेत भागने में कामयाब रहा।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह प्रीत विहार थाने में तैनात है।

बुधवार रात 11:20 बजे वह निर्माण विहार स्थित अपनी बीट के एरिया में गश्त कर रहा था।

इस बीच उसने विकास मार्ग पर दो महिलाओं और एक युवक को संदिग्ध हालत में खड़े देखा।

देवेंद्र ने उनसे पूछताछ की तो तीनों ने गाली-गलौच शुरू कर दी।

देवेंद्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

इस बीच सड़क पर खड़े ऑटो में मौजूद उनका एक अन्य साथी वहां आ गया।

चारों ने देवेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। बाद में महिलाओं ने देवेंद्र की पिस्टल जबरन निकाल ली और चारों भागने लगे।

देवेंद्र ने उनका पीछा किया।

शोर सुनकर राहगीरों ने भी देवेंद्र की मदद की। बाद में दोनों महिलाओं और एक शख्स को दबोच लिया। इनका एक साथी ऑटो समेत फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान न्यू कर्दमपुरी निवासी नासिर (25), उसकी पत्नी शमा (24) और करावल नगर निवासी पूजा (25) के रूप में हुई है।

नासिर के खिलाफ जीटीबी एंक्लेव में झपटमारी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके फरार साथी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed