{"_id":"3bc04e242efcfb31884d167152912ccd","slug":"notorious-serial-rapist-jaishankar-nabbed-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से फरार रेपिस्ट जयशंकर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जेल से फरार रेपिस्ट जयशंकर गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आखिरकार शुक्रवार को सीरियल रेपिस्ट जयशंकर को गिरफ्तार कर लिया। वह एक सितंबर को बंगलूरू की सेंट्रल जेल से भाग निकला था।
विज्ञापन
बंगलूरू के पुलिस आयुक्त राघवेंद्र औरदकर ने बताया कि 36 वर्षीय जयशंकर की गिरफ्तारी कुडलीगेट से की गई। पांच लाख रुपए के ईनामी जयशंकर के खिलाफ लुक-आउट नोटिस भी जारी किया गया था।
बांस के खंभे और बेड शीट की मदद से हुआ फरार
आधिकारिक बयानों के अनुसार, जयशंकर ने बांस के एक खंभे और बेड शीट की मदद से जेल की दीवारों को फांद के भाग गया था। मनोरोगी माने जाने वाले जयशंकर को हाल ही में बलात्कार और हत्या के एक मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
20 से ज्यादा आपराधिक मामले
वह तमिलनाडु के सलेम जिले के कन्यापत्तनम कोनासमुद्रा गांव का रहने वाला है। उसके के खिलाफ तमिलनाडु और कर्नाटक में 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके जेल से फरार होने के बाद ड्यूटी में ढिलाई बरतने के आरोप में 11 जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन