फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Notice of seizer put on former Ambassador's wife rapist house

पूर्व राजदूत की पत्नी के बलात्कारी के घर की होगी कुर्की

Thu, 23 Apr 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झूंसी (इलाहाबाद)
ब्यूरो/ अमर उजाला, झूंसी (इलाहाबाद) Updated Thu, 23 Apr 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
Notice of seizer put on former Ambassador's wife rapist house

इलाहाबाद में पूर्व राजदूत की पत्नी से दुराचार के आरोपी के घर पुलिस ने बुधवार को कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी। आरोपी के खिलाफ तकरीबन चार माह पहले रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दुराचार के आरोपी व्यक्ति के पिता के खिलाफ भी महिला ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का केस लिखाया था। तभी से आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को आरोपी के नई झूंसी के चैतन्युपरी कालोनी स्थित मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा की। दिल्ली में रहने वाली पूर्व राजदूत की पत्नी ने सात दिसंबर 2014 को नई झूंसी के चैतन्यपुरी कालोनी में रहने वाले रत्नेश उपाध्याय के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


महिला का आरोप था कि पति से चल रहे मुकदमे में मदद के नाम पर रत्नेश और उसके पिता सुधाकर ने उससे कई बार में करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। आरोपी पिता और पुत्र अधिवक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

असम के एक गेस्ट हाउस में किया दुराचार

Notice of seizer put on former Ambassador's wife rapist house

आरोप है कि इसी बीच रत्नेश विभिन्न अनुष्ठानों के नाम पर उसे देश के कई हिस्सों में ले गया। बाद में असम में एक गेस्ट हाउस में उसे बेहोश कर दुराचार किया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रत्नेश के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की।

पिता सुधाकर पर धोखाधड़ी का केस लिखा गया। तब से आरोपी फरार हैं। उनके मकान पर भी ताला लटका है। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर अधिवक्ता पिता-पुत्र के चैतन्यपुरी कालोनी स्थित घर पर झूंसी पुलिस ने कुर्की की उदषोषणा सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा की।

इंसपेक्टर अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो अगले एक माह के भीतर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed