फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   noida woman raped by tantrik

पति बाहर था, भीतर तांत्रिक ने लूटी इज्जत

Fri, 20 Dec 2013 08:08 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 20 Dec 2013 08:08 AM IST
विज्ञापन
noida woman raped by tantrik

एक महिला को मंगलवार रात तेज सिरदर्द होने लगा। वह अपने पति के साथ पडो़स में झाड़फूंक करने वाले एक बुजुर्ग के पास पहुंची। झाड़फूंक के दौरान बुजुर्ग ने माहिला की अस्मत लूट ली।

विज्ञापन


पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बुजु्र्ग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की है।

लड़की को ट्रेन से नीचे लेकर कूदा विकलांग भिखारी, रेप
विज्ञापन


सेक्टर-9 में रहने वाले राजू मंडल (बदला नाम) की पत्नी को देर रात तेज सिर दर्द हुआ। घर के सामने चाय की दुकान लगाने वाले सत्तर वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र शाह, जो कि तंत्र मंत्र और झाड़फूंक से बीमारियों को ठीक करने का दावा करता है, उसके पास पत्नी को उपचार के लिए ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरिंदा: मां का कत्ल कर खून पी गया!

पीड़िता को महेंद्र शाह अपनी झुग्गी में झाड़फूंक के लिए ले गया। उस दौरान राजू बाहर खड़ा रहा। कुछ देर बाद पत्नी के चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो वह अंदर पहुंचा।


दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!

पत्नी ने बताया कि महेंद्र ने उसके साथ रेप किया है। राजू ने शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्र किया और उसकी करतूत बताई। इस पर पड़ोसियों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

सूचना पर थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पड़ोसियों के मुताबिक महेंद्र शाह तंत्र-मंत्र के नाम पर युवतियों से पहले भी अभद्रता कर चुका है लेकिन लोकलाज के चलते किसी ने उसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed