फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   no woman safety in up

यूपी: यहां न दिन सुरक्षित है न रातें

Tue, 09 Dec 2014 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Dec 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
no woman safety in up

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की असुरक्षा का इससे बड़ा क्या प्रमाण हो सकता है कि यहां दिन में घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं में से सिर्फ 30 फीसदी ही अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं।

विज्ञापन


रात में तो यह स्थिति और विकट हो जाती है, क्योंकि तब केवल 14 फीसदी महिलाएं ही घर से बाहर सुरक्षित महसूस करती हैं।

पढ़ें- यूपी: एक तिहाई आबादी को है यौन उत्पीड़न का डर
विज्ञापन


चिंता की बात यह है कि जितने बड़े शहर हैं, वे उतने ही अधिक असुरक्षित हैं। ऐसा नहीं है कि छोटे शहर कम असुरक्षित हैं, लेकिन वहां अपवादों को छोड़कर असुरक्षा का एहसास कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के लिए देश की प्रतिष्ठित सर्वे एजेंसी हंसा रिसर्च में लोगों की राय के अनुसार, लखनऊ और इलाहाबाद दिन के वक्त महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित महसूस किए जाने वाले शहर हैं, जबकि रात के वक्त इन दोनों शहरों के साथ आगरा और झांसी का नाम भी जुड़ जाता है।

पढ़ें- महिला सुरक्षा का कड़वा सच, भरोसेमंद नहीं यूपी पुलिस

लोगों ने जो बताया उसके अनुसार, दिन में बाहर निकलने वाली महिलाओं के लिए झांसी, वाराणसी और बरेली अपेक्षाकृत कम असुरक्षित हैं, जबकि हर शहर के लोगों ने कहा कि महिलाओं के लिए रात के वक्त बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है।

और ऐसा नहीं है कि यह भावना उच्च वर्ग, मध्यमवर्ग और निम्न वर्ग में अलग-अलग हैं। सर्वे में शामिल हर तबके के लोगों ने इस मसले पर समान रूप से चिंता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed